फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Rajan Kant will set up shop again in Mangrot on Dharamshala-Shimla highway

Bilaspur News: धर्मशाला-शिमला हाईवे पर मंगरोट में फिर से दुकान लगाएगा राजन कांत, जानें पूरा मामला

Tue, 25 Jul 2023 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 11:10 AM IST
सार

मंगरोट में धर्मशाला-शिमला हाईवे पर भूमि मालिक एक बार फिर अपनी दुकान सजाएगा। उसने प्रशासन से एक सप्ताह में हाईवे में निकली अपनी भूमि को वापस मांगा है। 

विज्ञापन
Bilaspur News: Rajan Kant will set up shop again in Mangrot on Dharamshala-Shimla highway
धर्मशाला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोखा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के मंगरोट में धर्मशाला-शिमला हाईवे पर भूमि मालिक एक बार फिर अपनी दुकान सजाएगा। उसने प्रशासन से एक सप्ताह में हाईवे में निकली अपनी भूमि को वापस मांगा है। भूमि मालिक ने यह भी चेताया है कि यदि हाईवे पर लगी उसकी दुकान जोर जबरदस्ती से हटाई गई तो वह मार्ग पर निजी टोल प्लाजा लगाएगा और आने जाने वाले वाहनों से टोल वसूलेगा। भूमि मालिक ने इस संबंध में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, अधिशासी अभियंता को पत्र स्पीड पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगरोट में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि स्थानीय राजन कांत की मां के नाम निकली है। राजन कांत ने विभागीय अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि मंगरोट में उसकी मां के नाम 15 बिस्वा भूमि है, जिसमें से करीब 8 बिस्वा जमीन पर लोक निर्माण विभाग ने हाईवे निकाल कर अवैध कब्जा किया है। इसकी पुष्टि हाल ही में प्रशासन की ओर से गई निशानदेही में हो चुकी है। विभाग ने इसके बदले में कोई मुआवजा नहीं दिया है और न ही उस जमीन का कोई अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में हाईवे किनारे लगा उसका खोखा भी प्रशासन ने उठा दिया। इससे उसके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसलिए निर्णय लिया है कि एक सप्ताह में यदि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने उसे व्यवसाय करने के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं कराया या फिर कोई मुआवजा नहीं दिया तो वह हाईवे में ली गई अपनी भूमि पर रेहड़ी या खोखा लगाकर अपना व्यवसाय शुरू कर देगा। यदि पुलिस और प्रशासन ने रेहड़ी और खोखे को उठाकर ले जाते हैं तो वह राजन प्राइवेट टोल प्लाजा लगाएगा। इसके रेट में तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पिछले साल दिसंबर में उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगरोट में राजमार्ग के किनारे से भूमि मालकिन सीता देवी के बेटे राजन कांत शर्मा के खोखे को हटाया गया। इसके बाद से यह भूमि विवाद शुरू हो गया। राजन कांत शर्मा ने तब राजमार्ग उसकी भूमि से होकर गुजरने का दावा कर उस पर खोखा लगा दिया, जिसे हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। मामले कोई परिणाम नहीं निकले पर राजन कांत ने मार्च में फिर सड़क पर खोखा लगा दिया। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने निशानदेही करने का आश्वासन पर राजन कांत ने खोखा हटाया था। इसके बाद निशानदेही की गई, जिसमें राजमार्ग की आठ बिस्वा भूमि निजी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed