फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: fire broke out at goshala Elderly man burned to death

Bilaspur: बिलासपुर में गोशाला में लगी आग से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

Mon, 29 May 2023 10:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 10:03 AM IST
सार

मृतक के परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से पशुशाला में आग लगाने का शक जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Bilaspur News: fire broke out at goshala Elderly man burned to death
जामली गांव में आग लगने से क्षतिग्रस्त गोशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बडोल देवी के गांव जामली में पशुशाला में लगी आग से बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि बुजुर्ग थकान और गर्मी से राहत पाने के लिए पशुशाला में बैठे थे। इसी बीच उन्हें नींद आ गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से पशुशाला में आग लगाने का शक जाहिर किया है। परिजनों ने इसकी शिकायत झंडूता थाना प्रभारी को भी दी है।

विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार दोपहर बाद सूंका राम (76) अपने घर से कुछ दूरी पर अपनी पशुशाला में गए। इसी बीच पशुशाला में आग लग गई। पशुशाला से धुआं निकलता देख परिजन और ग्रामीण पशुशाला की ओर भागे। देखते ही देखते पशुशाला पूरी तरह घास से भरी होने के कारण आग में तबदील हो गई। सूचना ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी सहित थाना प्रभारी झंडूता और अग्निशमन विभाग को दी गई। पुलिस थाना झंडूता से थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने के बाद आग पर नियंत्रण पाकर बुरी तरह झुलस चुके सूंकाराम को बाहर निकाला गया लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, शाम को उपमंडल अधिकारी झंडूता योगराज धीमान, तहसीलदार शिखा पटियाल सहित हल्का पटवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, एसडीएम योगराज धीमान ने बताया कि परिजनों ने आग लगाने का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed