{"_id":"63b2eaa206a3a124136a0fe4","slug":"bilaspur-news-excise-department-penalty-of-74-thousand-rupee-imposed-on-truck-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चोरी-छिपे सीमेंट लाने पर ट्रक संचालक को 74 हजार 652 रुपये की पेनल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चोरी-छिपे सीमेंट लाने पर ट्रक संचालक को 74 हजार 652 रुपये की पेनल्टी
Mon, 02 Jan 2023 08:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:01 PM IST
सार
सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग अनुराग गर्ग ने बताया कि ट्रक के बिलों की जांच की गई तो बिल उखली का काटा गया था। टेक्स व पेनल्टी के तौर पर 74 हजार 752 रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन
भराड़ी थाना में लाया गया ट्रक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उपमंडल घुमारवीं के भटेड़ क्षेत्र में रविवार को बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटरों की ओर से पकड़े गए अंबुजा सीमेंट ट्रक के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ट्रक ऑपरेटरों के मुताबिक ट्रक में चोरी-छिपे सीमेंट लाया गया था। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स के साथ 74 हजार 652 रुपये की पेनल्टी लगाई है, जबकि ट्रक में ओवरलोड माल ले जाने पर पुलिस ने 37 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
रविवार को भटेड में एक ट्रक को निजी ट्रक ऑपरेटरों ने पकड़ा था। इसे भराड़ी थाना ले जाया गया था। निजी ट्रक ऑपरेटरों ने बताया कि यह ट्रक नालागढ़ से सीमेंट लेकर आया था। इसकी बिल्टी उखली की बनाई गई थी, लेकिन यह सीमेंट उखली के बजाय उखली से बाड़धाड़ ले जाया जा रहा था। ऑपरेटरों के मुताबिक ट्रक में 12 टन की जगह 18 टन सीमेंट था। इस पर विभाग ने 37326 रुपये टैक्स और 37326 रुपये पेनल्टी लगाई। पुलिस ने भी ओवरलोड ट्रक का 37 हजार रुपये चालान किया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग अनुराग गर्ग ने बताया कि ट्रक के बिलों की जांच की गई तो बिल उखली का काटा गया था। नियमों के विपरीत दूसरी-दूसरी जगह सीमेंट ले जाने के संदर्भ में जीएसटी की सेक्शन 129 के तहत टेक्स व पेनल्टी के तौर पर 74 हजार 752 रुपये वसूले हैं। पुलिस उप अधीक्षक अनिल ठाकुर ने बताया कि ओवरलोड ट्रक में क्षमता से ज्यादा सीमेंट लोड था। ट्रक का 37 हजार का चालान किया गया है।
विज्ञापन