फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Gobind Sagar Lake ready for water sports, thrill from September 16

बिलासपुर: गोबिंद सागर झील वाटर स्पोर्ट्स के लिए तैयार, 16 सितंबर से रोमांच

Mon, 02 Sep 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Sep 2024 11:14 AM IST
सार

मंडी-भराड़ी पुल के पास स्टीमर और जेटी पहुंच गए हैं। झील पर फ्लोटिंग प्लेटफाॅर्म भी तैयार कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bilaspur: Gobind Sagar Lake ready for water sports, thrill from September 16
गोबिंद सागर झील - फोटो : संवाद

विस्तार

गोबिंद सागर झील वाटर स्पोर्ट्स के लिए तैयार है। 16 सितंबर से इसका रोमांच शुरू हो जाएगा। मंडी-भराड़ी पुल के पास स्टीमर और जेटी पहुंच गए हैं। झील पर फ्लोटिंग प्लेटफाॅर्म भी तैयार कर दिया गया है।   रेस्क्यू टीमें तैनात हो गई हैं। झील में 16 सितंबर से पहली बार व्यावसायिक रूप से वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू होगा। प्रदेश में आने वाले सैलानियों को फोरलेन के मंडी-भराड़ी पुल के पास पहाड़ों के बीच झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।  वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए चार स्टीमर और जेटी पहुंच गए हैं। इसके अलावा क्रूज सहित अन्य उपकरण भी शीघ्र ही पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


इन गतिविधियों के लिए रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। गोबिंद सागर झील को कंदरौर से भाखड़ा बांध से 15 किलोमीटर पीछे तक क्षेत्र को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। करीब 50 किलोमीटर झील के क्षेत्र में 12 महीने गतिविधियां होंगी। यह प्रदेश की सबसे लंबी साइट होगी। पर्यटक इस साइट पर वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच भरा सफर करेंगे। हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश आते हैं। सबसे पहले पर्यटक हिमाचल के प्रवेश द्वार बिलासपुर में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


अब तक बिलासपुर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं थीं जो पर्यटकों को यहां रोकती। अब गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां शुरू होने जा रही है।  खास बात यह है कि यह झील किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के किनारे पर है। चंडीगढ़ से मनाली जाने वाला पर्यटक अब यहां रुकेगा और इन गतिविधियों का लुत्फ उठाएगा। सैलानी बिलासपुर रुकेंगे तो यहां पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे। बता दें कि प्रदेश भर में 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध खुलते ही गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में ऊना में होगी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता
अक्तूबर में ऊना में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता होगी। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 24 से 27 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर की सब-जूनियर और जूनियर योग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश योगा एसोसिएशन सहयोग करेगी। चार दिन चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 30 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। मुख्य तौर पर इसमें आयु वर्ग 8-10, 10-12 और 12-14 सब-जूनियर और 14-16 और 16-18 जूनियर श्रेणी के पांच समूह बनाए गए हैं। सभी अलग-अलग वर्गों में योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पांचों समूहों में अलग-अलग विषय आसन होंगे। हर आयु वर्ग में तीन लड़के और तीन लड़कियां प्रतिभागी होंगे। 

  राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए यहां योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य स्तर पर चयनित योगा प्रतिभागी ही इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय योग क्वालिफाइड निर्णायक इसमें अंक देने की भूमिका निभाएंगे।   हर श्रेणी के मुकाबले में एप के माध्यम से अंक तय होंगे और साथ-साथ परिणाम एलसीडी पर प्रदर्शित भी होंगे। यानी इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। आयोजकों के अनुसार इसमें आर्टिस्टिक सोलो स्पर्धा में प्रतिभागी म्यूजिक के ऊपर डांस कर एक से दूसरी योग क्रिया का हुनर दिखाएगा। इसके लिए ढाई से साढ़े तीन मिनट तक समय मिलेगा। इसमें पिरामिड बनाना, डांसिंग आदि क्रियाएं शामिल होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed