{"_id":"650ea665824f949f08017218","slug":"bike-riding-youth-died-due-to-car-collision-in-bhadsaali-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident Una: भदसाली में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident Una: भदसाली में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 23 Sep 2023 02:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:18 PM IST
सार
ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार निवासी गांव गुज्जर कलां, नवांशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरजीत कुमार निवासी गांव मरूला गढ़शंकर, जिला होशियारपुर घायल है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहा था। जब वह भद्साली पहुंचा तो ऊना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक की पिछली तरफ टक्कर मार दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज के जांच की जा रही है।
विज्ञापन