{"_id":"662fdc255a035d5de007c886","slug":"bihar-daughter-topped-in-himachal-father-is-a-painter-in-hamirpur-and-mother-works-in-a-shop-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: बिहार की बेटी ने टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह, पिता हमीरपुर में पेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result: बिहार की बेटी ने टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह, पिता हमीरपुर में पेंटर
Tue, 30 Apr 2024 10:22 AM IST
अंकेश डोगरा
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:22 AM IST
सार
कन्या स्कूल हमीरपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा ज्योति झा जो बिहार की रहने वाली हैं उन्होंने 476 अंक लेकर मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। ज्योति ने कॉमर्स संकाय में 95.20 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। 20 वर्ष पूर्व ज्योति झा के पिता अनिल झा और माता कविता देवी रोजगार की तलाश में हमीरपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
ज्योति झा
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंद हौसले के दम पर कन्या स्कूल हमीरपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा ज्योति झा ने 476 अंक लेकर मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। बिहार के सहारसा जिला के खुजराहा गांव निवासी ज्योति झा ने परीक्षा परिणाम में अव्वल स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ज्योति ने कॉमर्स संकाय में 95.20 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
ऐसे ज्योति पहुंची हमीरपुर
20 वर्ष पूर्व ज्योति झा के पिता अनिल झा और माता कविता देवी रोजगार की तलाश में हमीरपुर पहुंचे थे। ज्योति की शुरुआती पढ़ाई हमीरपुर के निजी स्कूल से हुई है, जबकि आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने कन्या स्कूल हमीरपुर में दाखिला लिया था। पुत्री का नाम मेरिट सूची में आने पर अभिभावकों में खुशी की लहर है। परिवार की खराब आर्थिक हालत के बावजूद ज्योति ने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
पिता पेंटर, काम दुकान पर करती हैं काम
ज्योति ने बताया कि सुबह और शाम को घर पर काम में मां का हाथ बांटने के बाद पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बताया कि पिता अनिल झा हमीरपुर में पेंटर, जबकि माता कविता देवी निजी दुकान में काम करती हैं। ज्योति ने कहा कि वह भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को लेकर उन्हें उनकी बड़ी बहन जूली का अहम योगदान रहा। उन्होंने उन्हें पढ़ाई को लेकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
'पिछले छह सालों से नहीं गई बिहार'
पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वह पिछले छह वर्षों से बिहार स्थित अपने घर भी नहीं गई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है। वहीं, दूसरी ओर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की प्रधानाचार्य पूनम चौहान और स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को मेरिट सूची में आने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।