{"_id":"651c0a6f03098b1bd401c199","slug":"big-action-by-sit-in-crypto-currency-fraud-case-two-main-accused-arrested-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, वित्तीय जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, वित्तीय जांच होगी
Tue, 03 Oct 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Oct 2023 07:44 PM IST
सार
एसआईटी के अनुसार मामले में तीन मुख्य आरोपी शामिल हैं। इसमें सुभाष शर्मा, सुखदेव ठाकुर, हेमराज ठाकुर और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक)
- फोटो : istock
विस्तार
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की वित्तीय जांच होगी। पालमपुर थाने में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर दर्ज मामले में पुलिस एसआईटी ने हिमाचल के ही सुखदेव और हेमराज ठाकुर गुजरात से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हिमाचल लाया जा रहा है। इस मामले में 18 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। अब तक क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हिमाचल में 56 से ज्यादा ठगी की शिकायतें हो चुकी हैं। पुलिस एसआईटी का मानना है कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों के अलावा हिमाचल के अन्य लोग भी शामिल है। इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को धमकाया भी
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का यह खेल वर्ष 2018-19 से चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी मंडी के हैं। पुलिस एसआईटी ने दावा किया है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को धमकाया भी है। शिकायतकर्ताओं ने जब रिफंड मांगा तो उन्हें तरह तरह की धमकियां दी गईं। उल्लेखनीय है कि पुलिस एसआईटी ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के 10 बड़े मामलों की जांच कर रही है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पालमपुर में दर्ज मामले में 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां होनी हैं।
विज्ञापन
मामला विधानसभा में भी गूंजा
उल्लेखनीय है कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला विधानसभा में भी गूंजा था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डीआईजी अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की बात कही। पुलिस ने 13 सदस्यीय कमेटी गठित की है जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी घोटालों के सरगनाओं का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। आरोपियों की संपत्तियों की मैपिंग कर ली गई है। संपत्तियों की वित्तीय जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे क्रिप्टो-मुद्रा धोखेबाजों के शिकार न बनें।
विज्ञापन
आरोप सिद्व होने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि आरोप सिद्द होने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। क्रिप्टो करेंसी धोखेबाजों को बक्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस एसआईटी हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों को दबिश दे रही है।