{"_id":"67077df63e2141203e09b283","slug":"bhavna-will-be-the-scorer-in-asian-netball-competition-ashok-anand-will-be-the-technical-incharge-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में भावना होंगी स्कोरर, अशोक आनंद होंगे टेक्निकल इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में भावना होंगी स्कोरर, अशोक आनंद होंगे टेक्निकल इंचार्ज
Thu, 10 Oct 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , जाहू(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , जाहू(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:41 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व का चुकीं खिलाड़ी भावना 17 से 28 अक्तूबर को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में स्कोरर की भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
भावना, अशोक आनंद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार राज्य और आठ बार राष्ट्रीय स्तर की नेटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व का चुकीं भावना 17 से 28 अक्तूबर को कर्नाटक के बंगलूरू में होने वाली एशियन नेटबॉल प्रतियोगिता में स्कोरर होंगी। इसके लिए हाल ही में बंगलूरू में हुई मिक्सड नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिंगापुर से आए विवेन डिसिल्वा ने टेस्ट लिया। मंडी जिले के पटड़ीघाट की 25 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी भावना ने इस टेस्ट को पास किया है।
विज्ञापन
इधर, संघ के महासचिव अशोक आनंद को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एशियन नेटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में टेक्निकल इंचार्ज नियुक्त किया है। इनके साथ अमित अरोड़ा (गुजरात) को लगाया गया है। नव नियुक्त टेक्निकल इंचार्ज अशोक आनंद ने कहा कि एशियन नेटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 17 देशों की टीमों के आने की उम्मीद है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील अत्री, अजय शर्मा ने भावना और अशोक आनंद को बधाई दी।
विज्ञापन