फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bhanupali bilaspur railway line will be prepaed with in four years

चार साल में भानुपल्ली से बिलासपुर के लिए दौडऩा शुरू हो जाएगी रेल

Wed, 19 Aug 2020 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Aug 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
bhanupali bilaspur railway line will be prepaed with in four years
सांकेतिक तस्वीर

सामरिक महत्व के बहुचर्चित भानुपल्ली-लेह ट्रैक के एक हिस्से पर रेल दौड़ने की उम्मीद बंध गई है। रेलवे और जिला प्रशासन ने दावा किया है कि चार साल में भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेलगाड़ी चलना शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण के ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है। पंजाब और हिमाचल में 20 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए सात टनलों और पांच पुलों का निर्माण होना है।

विज्ञापन


एक साल में सभी पुल और टनल का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रैक बिछना शुरू हो जाएगा। ट्रैक बिछाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने 650 करोड़ का टेंडर भी जारी कर दिया है। हिमाचल की पहली बड़ी रेल परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए निगम ने जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जहां पंजाब और हिमाचल में टनलों का काम शुरू हुआ है, वहीं धरोट में ब्रिज नंबर चार का काम भी शुरू हो गया है। टनलों-पुलों के निर्माण के बाद रेलवे लाइन बिछाने के लिए लेवलिंग करेगा।
विज्ञापन


रेल लाइन पंजाब के नौ और हिमाचल के कुल 11 गांवों से होकर गुजरेगी। इसके लिए रेलवे भू अर्जन अधिकारी ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के कुछेक गांवों को छोड़कर बामटा तक अधिग्रहण के सारे दस्तावेज तैयार हैं। बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों के लोगों को राजस्व विभाग 22 करोड़ की अधिग्रहण राशि वितरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 किमी का अधिग्रहण पूरा, बीबीएमबी की जमीन का मिला एनओसी
भानुपल्ल्ली-बैरी रेल लाइन के निर्माण के लिए बिलासपुर में 52 किलोमीटर पर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें से 32 किलोमीटर पर अधिग्रहण किया जा चुका है। बाकी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी के तहत 303 बीघा भूमि के लिए बीबीएमबी का एनओसी मिल गया है। वन विभाग के एनओसी पर भी कार्य किया जा रहा है। अगर निर्माण कार्य इसी गति से चलता रहा तो चार साल में बिलासपुर तक रेल पहुंच जाएगी।

- राजेश्वर गोयल, उपायुक्त बिलासपुर

रेलवे लाइन के लिए टी-1, टी-2 टनल की लंबाई करीब 1422 मीटर है। टी-4 की लंबाई 745 मीटर व टी-5 की लंबाई करीब 670 मीटर है, जिनका काम चल रहा है। टनलों का काम पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया गया है। आगामी एक साल में इसे पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - उपेंद्र ठाकुर, साइट इंजीनियर रेलवे लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed