{"_id":"613b4e6733071e564d514693","slug":"before-drowning-the-young-man-did-an-instagram-post-wrote-take-care-of-mother-and-father-my-soul-will-be-with-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से पहले युवक ने की इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा- मां-पापा का ख्याल रखना, मेरी रूह आपके बीच रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से पहले युवक ने की इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा- मां-पापा का ख्याल रखना, मेरी रूह आपके बीच रहेगी
Sat, 11 Sep 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Sep 2021 10:44 AM IST
सार
गोबिंदसागर झील में डूबने वाले अंशुल की यह इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। उसने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाली थी। अब यह पोस्ट सामने आने के बाद हादसा लगने वाली उसकी मौत अब आत्महत्या लगने लगी है।
विज्ञापन
डूबने से पहले युवक ने की इंस्टाग्राम पोस्ट
विस्तार
हिम्मत रखना मेरे भाइयों, मेरे जाने के बाद मेरा परिवार भी है। मां-पापा का ख्याल रखना। मेरा शरीर जरूर गया है, लेकिन मेरी रूह हमेशा आप सभी के बीच रहेगी....। गुरुवार शाम को गोबिंदसागर झील में डूबने वाले अंशुल की यह इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। उसने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाली थी। अब यह पोस्ट सामने आने के बाद हादसा लगने वाली उसकी मौत अब आत्महत्या लगने लगी है। गुरुवार शाम को ऋषिकेश निवासी बिलासपुर कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र अंशुल की गोबिंदसागर झील में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस भी शुक्रवार तक इसे हादसा ही मान रही थी। अब युवक की इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आने के बाद इस पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मौत से ठीक पहले युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस अपडेट कर लिखा था कि हिम्मत रखना मेरे भाइयों, मेरे घरवालों को संभालना, मेरे सारे भाई लव यू ऑल। मैं आप लोगों के साथ हूं हमेशा, मेरा शरीर जरूर गया है पर मेरी रूह आप लोगों के पास है। स्टेटस में लिखा है कि मैं आप लोगों के साथ हूं, यह मत सोचना कि मैं चला गया हूं। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पहले यह मामला हादसा लग रहा था। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया था कि युवक गोबिंदसागर झील में नहाने गया था। उस दौरान उसके साथ हादसा हुआ। अब इस इंस्टाग्राम स्टेटस के सामने आने के बाद इसकी छानबीन शुरू की गई है। पुलिस पोस्ट के पहलू को ध्यान में रखकर इस केस की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी सदर को इस मामले की पूरी छानबीन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन