{"_id":"5edb80c58ebc3e902a3e1b06","slug":"bear-broke-the-glass-of-the-hotel-door-in-dalhousie-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में रात को होटल के दरवाजे का शीशा तोड़ भाग गया भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में रात को होटल के दरवाजे का शीशा तोड़ भाग गया भालू
Sat, 06 Jun 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक नगरी डलहौजी में शुक्रवार रात होटल के कमरे के बाहर जंगली भालू का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ। इसमें दिख रहा है कि भालू ने होटल परिसर में प्रवेश किया और दरवाजे का शीशा जोरदार टक्कर से तोड़ दिया। इसके बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। जिस समय भालू होटल परिसर में पहुंचा, वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
भालू के रिहायशी क्षेत्र में घूमने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। कोरोना महामारी के चलते पर्यटन नगरी इन दिनों पर्यटकों से वीरान है। इस समय डलहौजी में सैलानियों की भरमार रहती थी। देर रात तक यहां पर्यटकों की चहलकदमी रहती थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। उल्टा सन्नाटे में जंगली जानवर रिहायशी बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं।
विज्ञापन