फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on entry of traders in Kamrunag temple till June 14, know the reason

Mandi News: कमरुनाग मंदिर में 14 जून तक व्यापारियों के प्रवेश पर रोक, जानें वजह

Fri, 24 Mar 2023 10:51 AM IST
Krishan Singh सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

मंडी जिले के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग मंदिर परिसर में 14 जून तक बाहरी व्यापारियों के लिए प्रवेश निषेध कर दिया गया है। मंदिर परिसर में बाहर से होटल और ढाबा चलाने वाले लोग अब देवता के अधिकार क्षेत्र की सीमा (खूंडा) से बाहर ही अपना खानपान का व्यवसाय चला सकते हैं। 

विज्ञापन
Ban on entry of traders in Kamrunag temple till June 14, know the reason
बड़ा देव कमरुनाग मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग मंदिर परिसर में 14 जून तक बाहरी व्यापारियों के लिए प्रवेश निषेध कर दिया गया है। मंदिर परिसर में बाहर से होटल और ढाबा चलाने वाले लोग अब देवता के अधिकार क्षेत्र की सीमा (खूंडा) से बाहर ही अपना खानपान का व्यवसाय चला सकते हैं। बुधवार को देव कमरुनाग मंदिर में देवता कमेटी के जरनल हाउस में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। देवता कमेटी ने यह फैसला कमरुनाग मंदिर और झील की पवित्रता, मंदिर और झील के खजाने की सुरक्षा और मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने के लिए लिया है। मंदिर कमेटी ने तर्क दिया है कि गर्मियों के दिनों में कमरुनाग मंदिर में दुकानदार गंदगी फैला रहे हैं। इससे देवता के मंदिर परिसर में गंदगी और झील की पवित्रता खराब हो रही है।

विज्ञापन


देवता कमेटी के सामने यह भी बात सामने आई है कि बाहर से आने वाले दुकानदारों की मिलीभगत से झील की सुरक्षा पर सेंध लगाई जा रही है। इसके साथ मंदिर परिसर के साथ लगते जंगल को भी कुछ व्यापारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। दुकानदार सफाई को लेकर गम्भीर दिखाई नही दे रहे हैं। जिससे मंदिर परिसर में गंदगी पवित्र झील में जा रही है। इससे देव कमरुनाग नाराज हो रहे हैं। देवता कमेटी को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ बाहरी व्यापारी अपनी दुकानों में मादक द्रव्यों का व्यापार चलाते हैं। इससे देव कमरुनाग मंदिर की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कमरुनाग मंदिर कमेटी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


क्या बोले देवता के गूर
बड़ा देव कमरुनाग के गूर गुरदेव सिंह ने बताया कि देवता कमेटी के जरनल हाउस में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जून को देवता के सरानाहुली मेले में व्यापारी कमरुनाग मंदिर में दुकानें लगाकर अपना कारोबार कर सकते हैं। कमरुनाग देवता मंदिर में गर्मियों को पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खाना बनाने के लिए बर्तन और ठहरने के लिए सराय का प्रबंध मंदिर कमेटी करेगी, लेकिन मंदिर परिसर में कोई भी व्यापारी दुकान नहीं लगा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed