फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Balh Ghati tomatoes boom in North India, crates being sold for Rs 400 to 500

Balh Ghati Tomatoes: उत्तर भारत में बल्हघाटी के टमाटर की धूम, 400 से 500 रुपये में बिक रहा क्रेट

Fri, 23 Jun 2023 10:10 AM IST
Krishan Singh गोबिंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
गोबिंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

आढ़ती यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि बल्ह घाटी का टमाटर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर राजस्थान जा रहा है। इन राज्यों में इस टमाटर की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
Balh Ghati tomatoes boom in North India, crates being sold for Rs 400 to 500
टमाटर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

मिनी पंजाब के नाम से विख्यात बल्हघाटी के टमाटर ने उत्तर भारत में धूम मचा दी है। इन दिनों तैयार हुई फसल रोजाना क्विंटलों के हिसाब से बाहरी राज्यों में पहुंच रही है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में रोजाना सैकड़ों गाड़ियां बल्ह से भेजी जा रही हैं। हालांकि, अभी टमाटर के कम दाम मिलने से किसानों में मायूसी देखने को मिल रही है, लेकिन जल्द ही दाम बढ़ने की उम्मीद में किसान अभी अधिक तुड़ान से बच रहे हैं। टमाटर के दाम की बात करें तो अभी तक यहां यहां तैयार होने वाली फसल के एक क्रेट के दाम 400 से 500 रुपये प्रति 22 से 25 किलोग्राम मिल रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा अभी यह दाम हैं। हालांकि, इस बार कम दाम होने का कारण किसान और कारोबारी नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, आढ़ती यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि बल्ह घाटी का टमाटर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर राजस्थान जा रहा है। इन राज्यों में इस टमाटर की मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में रोजाना 500 से 600 गाड़ियां टमाटर की निकल रही हैं। अभी टमाटर के 22 से 25 किलो क्रेट के दाम 400 से से 500 रुपये किसानों को मिल रहे हैं। इसके जल्द बढ़ने के आसार हैं। जुलाई में टमाटर की बंपर पैदावार बाहर निकलेगी और 500 से 600 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


1500 हेक्टेयर जमीन पर हुई है खेती
बल्ह में अगर टमाटर उत्पादन की बात करें तो यहां बहुत अधिक फसल किसानों की ओर से हर साल तैयार की जाती है। पूरे उत्तर भारत में इसकी खेप जाती है। यहां के राजगढ़, नलसर, ढाबन, कंसा, कुम्मी, भयूरा, डडौर, रति, कुम्मी, भड़याल, नेरचौक, भंगरोटू में करीब 1500 हेक्टेयर जमीन पर टमाटर का उत्पादन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed