फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bagchhal bridge with the longest single span in the country is ready, Public Works Department officials inspec

Himachal: देश में सबसे लंबे सिंगल स्पैन वाला बागछाल पुल तैयार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Thu, 22 Feb 2024 11:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

330 मीटर लंबे बागछाल पुल को सिर्फ दो पिलर पर बनाया गया है। इन दो पिलर के बीच की दूरी 185 मीटर है।

विज्ञापन
Bagchhal bridge with the longest single span in the country is ready, Public Works Department officials inspec
देश में सबसे लंबे सिंगल स्पैन वाला बागछाल पुल तैयार - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के सबसे लंबे सिंगल स्पैन कैंटीलीवर वाला पुल झंडूता के बागछाल में बन कर तैयार हो गया है। 330 मीटर लंबे बागछाल पुल को सिर्फ दो पिलर पर बनाया गया है। इन दो पिलर के बीच की दूरी 185 मीटर है। पिलरों के बीच की इसी दूरी को सिंगल स्पैन कैंटीलीवर कहा जाता है। पुल का लाभ चार जिलों के लाखों लोगों को मिलेगा। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। विभागीय टीम में मुख्य अभियंता हमीरपुर जोन इं. जितेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता बिलासपुर इं. जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता हमीरपुर इं.विजय चौधरी, अधिशासी अभियंता डिजाइन इं. देवानंद शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इस पुल का उद्घाटन कर कराया जाएगा।

विज्ञापन


 

झंडूता और श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए गोबिंद सागर झील पर निर्मित यह पुल इंजीनियरिंग स्किल्स का बेजोड़ नमूना है। यह पुल कोटधार से पिछड़े क्षेत्र का दाग भी हटाएगा। इसका लाभ हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा के कई क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। पुल से पंजाब की सीमा मात्र आधे घंटे की दूरी पर रह जाएगी। पिछले एक साल में इस पुल का निर्माण तेज गति हुआ है। एक साल में पुल का 124 मीटर लंबा हिस्सा बनाया गया है। बागछाल पुल का निर्माण पूरा होने में 18 साल लगे हैं। इसके निर्माण पर करीब 55 करोड़ रुपये की लागत आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का शिलान्यास 20 अगस्त 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने किया था। साल 2005 से 2009 तक पुल का निर्माण चलता रहा। लेकिन 18 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया और उसके एक की नींव में तकनीकी खराबी आ गई। इससे पुल का निर्माण कार्य बंद होकर ठंडे बस्ते में चला गया। साल 2016 में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को पुल का निर्माण कार्य करने के आदेश जारी किए। निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 32.70 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। पिछले एक साल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चार बार इस पुल के निर्माण की रिव्यू बैठक की है। जबकि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी विभागीय अधिकारियों से इसके निर्माण पर कई बार चर्चा कर चुके हैं।

विज्ञापन

बागछाल पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही पुल का उद्घाटन कराया जाएगा। 185 मीटर लंबे सिंगल स्पैन कैंटीलीवर वाला यह भारत का पहला पुल होगा। पुल के दोनों ओर अप्रोच मार्ग का काम भी कर लिया गया है।-जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed