फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie

Himachal: हिमाचल में दिवाली जैसा माहौल, प्रदेशभर में लोगों ने जलाए लाखों दीये, जगमग हुए शहर

Mon, 22 Jan 2024 08:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/मंडी/चंबा/ज्वालामुखी(कांगड़ा)/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/मंडी/चंबा/ज्वालामुखी(कांगड़ा)/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद, अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने जगह-जगह पर धार्मिक आयोजन किए। शाम को पूरा प्रदेश दीपावली पर्व की तरह जगमग हो गया। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie
प्रदेशभर में लोगों ने जलाए लाखों दीये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम सबके हैं, इसी संदेश के साथ देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आमजन ही नहीं, बल्कि राजनेता भी मंदिरों में जाकर भगवान राम के विग्रह के समक्ष नतमस्तक हुए। घर-घर दीये जलाए गए। विश्व हिंदू परिषद, अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने जगह-जगह पर धार्मिक आयोजन किए। शाम को पूरा प्रदेश दीपावली पर्व की तरह जगमग हो गया। शाम को मंदिरों में दीपोत्सव हुआ। चंबा के चौरासी परिसर भरमौर में युवाओं ने दीपों से श्रीराम लिखा। वहीं, छोटी काशी मंडी के  राज देवता माधव राय  के आंगन में शहरवासियों ने 15,008 दीपक जलाए।  इस दौरान देवता का पूरा मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग हो गया। शहर के अधिकतर लोगों और महिलाओं ने दीपक जलाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिवाली की तरह मनाया। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए गए। शिमला में मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीये जलाए जलाए गए। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर के वक्त ऐतिहासिक जाखू गए और वहां पर उन्होंने भगवान राम व माता सीता तथा महावीर हनुमान की पूजा की। उनका सरकारी आवास भी दीपावली की तरह रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया। शाम के वक्त उन्होंने दीये जलाए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के ईसपुर में भगवान श्रीराम की पूजा की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी राम मंदिर शिमला में जाकर पूजा-अर्चना की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर जिला के अवाहदेवी में अपनी कुलदेवी के मंदिर में पूजा की। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में वर्ष 1988 में अयोध्या के राम मंदिर को बनाने के प्रस्ताव को पारित करने वाले प्रमुख नेताओं में से एक रहे पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर में ही राम पूजा की। उधर, राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा विश्व हिंदू के निमंत्रण पर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने अयोध्या गए। अभिनेत्री कंगना रणौत, प्रीति जिंटा और ग्रेट खली भी अयोध्या पहुंचे। राज्य सरकार ने तो पूरे दिन छुट्टी रखी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से हैं और उन्होंने नई दिल्ली में ही पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie
दीप जलाए। - फोटो : संवाद

 16,000 से अधिक दीप जलाए
अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते नादौन के कस्बा बड़ा के प्रसिद्ध राम मंदिर में सुबह 11:00 बजे त्रिकुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में लगभग 125 किलो हवन सामग्री इस्तेमाल हुआ। कस्बा बड़ा के राम मंदिर में त्रिकुंडीय हवन यज्ञ के अतिरिक्त 100 किलो लड्डू, 51 किलो का सूजी का प्रसाद बांटा गया। इसके अतिरिक्त 16,000 से अधिक दीपों से अलग-अलग कृतियां बनाईं गईं। कृतियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों का आना हुआ। राम मंदिर की सुंदरता और दीपकों के जलने से लोगों बहुत ही सुंदर दृश्य बना हुआ था।

Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie
त्रिलोकीनाथ मंदिर व चंबा का कलाकेंद्र मंच - फोटो : संवाद

त्रिलोकीनाथ मंदिर में 345 दीये जलाए

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लाहौल के त्रिलोकीनाथ मंदिर में 345 दीये जलाए गए। वहीं, ऐतिहासिक चंबा चौगान स्थित कलाकेंद्र मंच पर दीपों से श्रीराम लिखा गया। 

Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie
11 हजार दीपकों से जगमग हुआ ज्वालामुखी मंदिर - फोटो : संवादjawalamukhu

11 हजार दीपकों से जगमग हुआ ज्वालामुखी मंदिर
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दूसरी दीवाली मनाई गई। मंदिर परिसर में 11 हजार दीपक जलाए गए। मंदिर का कोना-कोना आज जगमग हुआ और आतिशबाजी हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान राम जयकारों से गूंज उठा।  विधायक संजय रत्न ने भी ज्वालामुखी मंदिर में दीप प्रज्वलित किए और आशीर्वाद लिया।  स्थानीय युवा नेता अतुल चौधरी ने बताया कि आज चप्पा-चप्पा भगवान राम के नाम से गूंज रहा है। ज्वालामुखी उपमंडल के सभी क्षेत्रों से लोगों ने सहयोग से आज ज्वालामुखी मंदिर परिसर में दूसरी दिवाली मनाई और 11 हजार दीपक जलाए। स्वयंसेवक संघ जिला देहरा के पारस चौहान ने भी सभी सनातनियों और देशवासियों को दूसरी दिवाली की बधाई दी।

Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie
पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया - फोटो : संवाद

पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर देर शाम दिए जलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।  जिला मुख्यालय नाहन में भी विभिन्न संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित कर अपनी खुशी का इजहार किया। इसी कड़ी में लायंस क्लब नाहन और श्री सनातन धर्म सभा की ओर से शहर के बड़ा चौंक में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। वहीं, ऐतिहासिक चंबा चौगान स्थित कलाकेंद्र मंच पर दीपों से श्रीराम लिखा गया। 

Ayodhya Ram Temple: Diwali like atmosphere in Himachal, people lit thousands of lamps across the state, citie
झाड़ियों में भड़की आग। - फोटो : संवाद

 टुटू चौक में आतिशबाजी से लगी झाड़ियों में आग
 टुटू में राम मंदिर की प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए जलाए गए पठाखों और आतिशबाजी से सार्वजनिक शौचालय और रेलवे लाइन के बीच खाली भूमि पर झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की सूचना देने पर बलूगंज फायर स्टेशन से बचाव दल मौके पर पहुंचा। इसी बीच स्थानीय युवाओं ने भी आग को बुझाने का कार्य किया। आग से किसी तरह का नुकसान होने से पहले काबू कर लिया गया था। इस दौरान टुटू चौक पर बहुत लोग जमा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed