{"_id":"622dff85a0ef0e0f46619ab2","slug":"avalanche-near-khangsar-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: लाहौल में गिरे दो हिमखंड, केलांग-जिस्पा और दारचा मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: लाहौल में गिरे दो हिमखंड, केलांग-जिस्पा और दारचा मार्ग अवरुद्ध
Sun, 13 Mar 2022 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:10 PM IST
सार
हिमखंड गिरने से केलांग-जिस्पा और दारचा मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। इससे दारचा पंचायत के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
खंगसर गांव के पास गिरा हिमखंड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम साफ होते ही घाटी में हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति की तोदघाटी के जिस्पा और दारचा के बीच जेमूग और खंगसर गांव के पास दो हिमखंड गिरे हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गिरे हिमखंड से केलांग-जिस्पा और दारचा मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। इससे दारचा पंचायत के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने बताया कि जिस्पा और दारचा के बीच गिरे हिमखंड को साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
उदयपुर-किलाड़ मार्ग से हटाया हिमखंड
मनाली-उदयपुर-किलाड़ मार्ग से बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद हिमखंड को हटा दिया है। अब सड़क यातायात के लिए खोल दी है। शनिवार से बंद इस मार्ग पर रविवार से वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। हालांकि अभी इस मार्ग पर बस सेवा को शुरू नहीं किया है। इससे लोग छोटे वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। सीमा सड़क संगठन के लिए इस मार्ग पर हिमखंड गिरना व भूस्खलन होना मुश्किल बनता जा रहा है।
विज्ञापन
इस साल सर्दी में उदयपुर-किलाड़ मार्ग 20 से भी अधिक बार बंद रहा। यह मार्ग दुर्गम के साथ संकरा और पहाड़ी से होकर गुजरता है। खासकर तिंदी से आगे रोहली तक इस मार्ग पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि सड़क से हिमखंड को हटा दिया है और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है।
विज्ञापन
हिमाचल में होली तक साफ रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 17 मार्च तक धूप खिली रहेगी। 17 और 18 मार्च को होली है। उधर, प्रदेश में दिनभर धूप खिलने के बाद पारा चढ़ रहा है। प्रदेश के पांच शहरों का अधिकतम पारा 30 डिग्री से पार हो गया है। सबसे अधिक पारा ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में 31.4, मंडी में 31.0, सुंदरनगर में 30.4 और हमीरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।