फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche near Dhundhi bridge, Manali-Keylong road remained closed for one and a half hour

Avalanche: धुंधी पुल के पास हिमस्खलन, डेढ़ घंटे बंद रहा मनाली-केलांग मार्ग

Mon, 18 Mar 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 07:06 PM IST
सार

 लाहौल जिला आपदा प्रबंधन ने हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी। मनाली-केलांग मार्ग बंद होने की सूचना बीआरओ को मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Avalanche near Dhundhi bridge, Manali-Keylong road remained closed for one and a half hour
हिमस्खलन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मनाली-केलांग मार्ग रविवार रात करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही के लिए बंद रहा। धुंधी पुल के समीप रविवार रात हिमस्खलन हो गया। इस कारण सड़क दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। लाहौल जिला आपदा प्रबंधन ने हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी। मनाली-केलांग मार्ग बंद होने की सूचना बीआरओ को मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को डेढ़ घंटे के बाद बहाल किया गया। रात 10:00 बजे बंद हुए मनाली-केलांग मार्ग को बीआरओ ने 11:30 बजे बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मार्ग को अब यातायात बहाल कर दिया है।

विज्ञापन

सोमवार से पर्यटकों को भी फोर बाई फोर वाहनों में जाने की अनुमति दी गई। इधर, पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे का आनंद लेने आए पर्यटक अटल टनल का दीदार भी कर सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला से आगे भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, अन्य पर्यटक वाहनों को फिलहाल सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नही है। सड़क पर ब्लैक आइस जमने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। पर्यटक सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक ही सोलंगनाला से आगे जा सकेंगे। सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहन जा रहे हैं। पर्यटकों ने सोमवार को भारी संख्या में सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां की। अटल टनल होकर कई पर्यटक लाहौल की बर्फीली वादियों में पहुंचे। सोलंगनाला से फातरु तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे कुमारहट्टी-सोलन बाईपास रहा बंद
 कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर शमलेच नेचर रिट्रिट के समीप गल्याणा पानी के समीप चट्टानें गिर गई। इस कारण बायपास करीब पांच घंटे बंद रहा। पुलिस की ओर से कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन से वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया। बाईपास पर भूस्खलन करीब सुबह 7:30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि जिस दौरान सड़क पर पत्थर गिरने शुरू हुए, उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। भूस्खलन के बाद वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आईं।
 

विज्ञापन

पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे 12 घंटे बाधित
वहीं, पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे शिल्ला के पास भूस्खलन के कारण 12 घंटे तक बाधित रहा। रविवार को पहले सुबह एनएच दो से तीन घंटे बंद रहा। दोबारा रात को नौ से दस बजे के करीब एनएच भूस्खलन से बंद हो गया। मौकेे पर कोई मशीनरी नहीं थी। रात भर एनएच बंद रहा। सुबह 11:00 बजे एनएच बहाल हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed