फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   avalanche in Pangi's Azal drain, people narrowly escaped

Chamba News: पांगी के अझल नाले में हिमस्खलन, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 13 Feb 2023 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत के अझल नाले में हिमस्खलन से छह लोग बाल-बाल बच गए। जब पहाड़ से नाले में बर्फ का सैलाब आया तो उससे ठीक नीचे लोग मिंधल गांव के रास्ते से आवाजाही कर रहे थे।

विज्ञापन
avalanche in Pangi's Azal drain, people narrowly escaped
हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत के अझल नाले में हिमस्खलन से छह लोग बाल-बाल बच गए। जब पहाड़ से नाले में बर्फ का सैलाब आया तो उससे ठीक नीचे लोग मिंधल गांव के रास्ते से आवाजाही कर रहे थे। इस रास्ते से पहाड़ में होने वाली गतिविधि का पता नहीं लगता। लेकिन, मिंधल माता मंदिर के पास मौजूद लोगों की नजर हिमस्खलन पर पड़ गई। इसके चलते उन्होंने नीचे रास्ते से गांव की तरफ आवाजाही करने वाले लोगों को सीटियां और आवाजें लगाकर सचेत कर दिया।

विज्ञापन


वहां से हटने के लिए कहा। तब जाकर लोग वहां से सुरक्षित बच सके। हिमस्खलन से किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस नाले में पहले भी दो बार हिमस्खलन हो  चुका है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से भी लोगों को नाले के रास्ते आवाजाही करते समय मौसम और पहाड़ पर होने वाली हलचल पर नजर रखने को कहा गया है। उपमंडल अधिकारी पांगी रजनीश शर्मा ने बताया कि अझल नाले में हिमस्खलन से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, पांगी के घिसल गांव में शनिवार को आए बर्फीले तूफान ने ऐतिहासिक नाग मंदिर की छत को उखाड़ फेंका। गांव से दूर स्थित ऐतिहासिक नाग देवता मंदिर की छत इस तूफान की चपेट में आ गई। उधर, पुंटो और साच पास के समीप शनिवार को हिमखंड गिरने के साथ तूफान आने से ग्रामीण खौफजदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed