{"_id":"5e20332b8ebc3e4b294d1bae","slug":"avalanche-alert-in-himachal-pradesh-palchan-valley-in-kullu-covered-with-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से सफेद हो गई पलचान घाटी, इन जगहों पर हिमखंड गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से सफेद हो गई पलचान घाटी, इन जगहों पर हिमखंड गिरने का खतरा
Thu, 16 Jan 2020 03:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jan 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पलचान घाटी बर्फबारी से पूरी तरह सफेद हो गई है। प्रदेश में कई जगहों पर भारी हिमपात हो रहा है जिससे अब हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सैलानियों के साथ आम लोगों को हिदायत दी गई है कि वे इन क्षेत्रों के आसपास न जाएं। आपदा प्रबंधक ने भी हिमखंड गिरने के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति भांपकर आवाजाही करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जहां बर्फ अधिक और हिमखंड गिरने का खतरा रहता है, उन जगहों पर एक सप्ताह तक दूर रहे।
विज्ञापन
इन जगहों पर है अधिक खतरा
जिला कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा क्षेत्र के साथ सोलंगनाला, सोलंग -धुंधी -ब्यास कुंड, अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर-छतडू -बातल, काजा-ताबो-समदो, कल्पा -कड़छम-सांगला-छितकुल में हिमखंड गिरने का खतरा अधिक है। साथ ही नारकंडा से ठियोग, क्लाथ, नेहरूकुंड -कुलंग -पलचान-कोठी, कोठी-रोहतांग दर्रा-कोकसर-सिस्सू-तांदी, तांदी-केलांग-दारचा, दारचा-जिंगजिंगबार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल-सिस्सू-तांदी, जिंगजिंगबार-बारालाचा-सरचू, सरचू-लाचूंगला दर्रा, पंग-तंगलगला, तांदी-कीर्तिंग -थिरोट-कुकमसेरी-त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, थमोह-किलाड़, किलाड़-बरवास, गाहर-कालावन-रानीकोट तथा ट्रैक रूट मणिमेहश में हिमखंड गिरने का खतरा है। मौसम विभाग ने सैलानियों और आम लोगों को जिला कुल्लू के खनाग, जलोड़ी दर्रा-सोझा के साथ सोलंगनाला के आसपास न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Himachal Pradesh: Palchan valley in Kullu district covered in a sheet of snow. pic.twitter.com/L7WhUzgO5n
— ANI (@ANI) January 16, 2020