फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: Schedule of re-appear examinations of B.Sc Nursing 3rd and 4th semester released

Atal Medical University: बीएससी नर्सिंग तीसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
सार

 बीएससी नर्सिंग तीसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 19 जून से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
Atal Medical University: Schedule of re-appear examinations of B.Sc Nursing 3rd and 4th semester released
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीएससी नर्सिंग तीसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 19 जून से शुरू हो रही हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 7 जून से शुरू हो रही है, जबकि अंतिम तिथि 10 जून रहेगी। वहीं 10 जून से के बाद यदि कोई फार्म भरता है तो उसे लेट फीस 2,000 रुपये देनी होगी। लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि 12 जून रहेगी। इसके अलावा 13 जून से 14 जून तक संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों और संबंधित टीचरों की ओर से छात्राओं की इंटरनल असेसमेंट देने का अंतिम दिन होगा।

विज्ञापन


15 जून को सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 19 जून से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा कि नर्सिंग चौथे और तीसरे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 19 जून से शुरू हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed