{"_id":"5f12ea1a8ebc3e63725ae3a9","slug":"assistant-professor-recruitment-scam-in-nit-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नौकरी पर तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नौकरी पर तलवार
Sun, 19 Jul 2020 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब अनुबंध पर नियुक्त करीब एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इन अनुबंधित अधिकारियों की नौकरी बचाने को नए कार्यकारी निदेशक ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और बोर्ड ऑफ गवर्नर एनआईटी को चिट्ठी भेज दी है। कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने शनिवार को छुट्टी के बावजूद एनआईटी हमीरपुर में अनुबंध पर सेवारत करीब एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
अनुबंध पर तैनात फैकल्टी ने उन्हें बताया कि वह लंबे समय से पढ़ा रहे हैं। निवर्तमान निदेशक प्रो. विनोद यादव किन्हीं कारणों से इस मामले को मंत्रालय के समक्ष नहीं उठा पाए। अब उनका अनुबंध काल इसी सप्ताह खत्म हो रहा है। प्रो. अवस्थी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
एनआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक में एजेंडा तैयार कर लिया गया है। इस मामले को एमएचआरडी से उठाया गया है। रजिस्ट्रार प्रो. उमेश गुप्ता ने कहा कि इस बारे में शुक्रवार को देर रात और शनिवार को भी एनआईटी मेें बैठक कर आगामी एजेंडा तैयार किया गया है। पूरा प्रयास किया जाएगा कि किसी भी अनुबंध कर्मचारी की नौकरी न जाए।
विज्ञापन