फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly: Education Minister said that till now no one has taken job in Himachal due to fake degree

विधानसभा: शिक्षा मंत्री बोले- फर्जी डिग्री से हिमाचल में अभी तक किसी ने नहीं ली नौकरी

Wed, 09 Mar 2022 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 06:53 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि अभी तक की जांच में फर्जी डिग्री से किसी भी व्यक्ति की ओर से प्रदेश में नौकरी प्राप्त करने का मामला संज्ञान में नहीं आया है।  शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में 27 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है।

विज्ञापन
Assembly: Education Minister said that till now no one has taken job in Himachal due to fake degree
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि अभी तक की जांच में फर्जी डिग्री से किसी भी व्यक्ति की ओर से प्रदेश में नौकरी प्राप्त करने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। तीन निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ धर्मपुर, शिमला, बरोटीवाला पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। विधायक रामलाल ठाकुर के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के खिलाफ धर्मपुर पुलिस थाना, एपीजी विश्वविद्यालय शिमला के खिलाफ राज्य गुप्तचर विभाग भराड़ी शिमला और आईईसी विश्वविद्यालय कालूझ़िडा के खिलाफ बरोटीवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज है। मानव भारती विश्वविद्यालय और आईईसी विश्वविद्यालय के मामलों में जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले में जारी है जांच
शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में 27 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है। इनमें से 18 संस्थान प्रदेश में और नौ अन्य राज्यों में हैं। नवंबर 2018 में पुलिस थाना छोटा शिमला में यह मामला दर्ज हुआ था। मार्च 2019 में यह मामला सीबीआई को जांच के लिए सौंपा गया है। छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई कोर्ट शिमला ने 11 निजी संस्थानों के मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ तीन चार्जशीट दी है। वर्तमान में यह मामला कोर्ट और सीबीआई के विचाराधीन है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्तियां रद्द करने का विचार नहीं : गोविंद
 शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की प्रतिनियिुक्तियों को अभी रद्द करने का कोई विचार नहीं है। विधायक रमेश धवाला के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 38 जेबीटी, 6 सीएंडवी, 22 टीजीटी, 55 सहायक आचार्य, 19 प्रवक्ता स्कूल न्यू, 6 डीपीई प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त हैं। गैर शिक्षकों में एक उपनिदेशक, 11 प्रधानाचार्य, 3 मुख्याध्यापक, 18 अधीक्षक, 10  सहायक पुस्तकालयध्यक्ष, 9 प्रयोगशाला परिचर,  24 लिपिक, 4 कनिष्ठ कार्यालय सहायक, 1 आशु टंकक, एक चालक और 79 सेवादार प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed