फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Asian Rafting Championship Started in Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh

River Rafting: ब्यास की लहरों में रोमांच का खेल शुरू, पहले दिन रहा उत्तराखंड का दबदबा

Fri, 03 Nov 2023 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Nov 2023 08:07 PM IST
सार

आरएस बाली ने कहा कि यह प्रतियोगिता नादौन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और साहसिक खेलों को नई उंचाइयों तक ले जाने में भूमिका अदा करेगी। इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं के उचित दोहन के लिए एडीबी की मदद से लगभग 2,500 करोड़ रुपये की एक व्यापक परियोजना को क्लीयरेंस मिली है।

विज्ञापन
Asian Rafting Championship Started in Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh
एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से करवाई जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को शुरू हो गई। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने स्पर्धा विधिवत शुभारंभ किया। इसमें नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान के अलावा देश के विभिन्न राज्यों, थल सेना, अर्द्धसैनिक बलों, हिमाचल सहित 24 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन दस टीमों ने भाग लिया। महिला राफ्टरों ने ब्यास नदी की उफनती लहरों के बीच रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। पहले दिन महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड का दबदबा रहा। उत्तराखंड-ए टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम ने मैराथन रूट 1.30 घंटे में पूरा किया। कर्नाटक की टीम ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


पहले तीन स्थानों पर रही टीमों में काफी रोचक मुकाबला रहा। इनकी टाइमिंग में मात्र एक-एक मिनट का अंतराल ही रहा। इस मौके पर आरएस बाली ने कहा कि यह प्रतियोगिता नादौन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और साहसिक खेलों को नई उंचाइयों तक ले जाने में भूमिका अदा करेगी। इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं के उचित दोहन के लिए एडीबी की मदद से लगभग 2,500 करोड़ रुपये की एक व्यापक परियोजना को क्लीयरेंस मिली है। इसी कड़ी में नादौन में भी पर्यटन निगम के होटल, वैलनेस सेंटर और वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की डीपीआर बनाई गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के शानदार आयोजन के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों की सराहना भी की। इससे पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समारोह के दौरान चैंपियनशिप से संबंधित प्रचार वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मैराथन स्पर्धा में इन टीमों ने भाग लिया
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली- ए, बी, सी, डी, उत्तराखंड-ए और बी, दार्जिलिंग, कर्नाटक, नादौन -ए, नादौन -बी की टीमों ने ब्यास नदी में उफनती लहरों के बीच राफ्टिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed