{"_id":"6545e6bdbee88a2237008fa2","slug":"asian-rafting-championship-in-nadaun-second-day-results-hamirpur-himachal-pradesh-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Championship: ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच, मिक्स मैराथन में कर्नाटक बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asian Championship: ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच, मिक्स मैराथन में कर्नाटक बना विजेता
Sat, 04 Nov 2023 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:53 PM IST
सार
रविवार को इस तीन दिवसीय स्पर्धा का समापन होगा। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 2:00 बजे नादौन के रामलीला मैदान में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
राफ्टिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाती टीमें।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को महिला और पुरुष वर्ग की मिक्स मैराथन हुई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मिक्स मैराथन में कर्नाटक की टीम विजेता रही। कजाखस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तराखंड-ए ने चौथा, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली की टीम-ए और टीम-बी ने क्रमश: पांचवां तथा छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले की यूएससी टीम सातवें और क्षेत्रीय जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम की टीम आठवें स्थान पर रही। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का शनिवार को एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली ने शुभारंभ किया था। रविवार को इस तीन दिवसीय स्पर्धा का समापन होगा। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 2:00 बजे नादौन के रामलीला मैदान में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल और अन्य कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान, वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलियो बरमेज, इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह उपस्थित रहे। नादौन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंचकर राफ्टिंग के रोमांच का आनंद उठाया।