{"_id":"63dfb6fee779e36194388d0f","slug":"artificial-intelligence-and-machine-learning-courses-in-hptu-hamirpur-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तकनीकी विवि में शुरू करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग के कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तकनीकी विवि में शुरू करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग के कोर्स
Sun, 05 Feb 2023 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान से इसी सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग के कोर्स शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान से इसी सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, हाटा साइंस, स्मार्ट कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी, एनालिटिक्स और सस्टेनेबिलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर ह्यूमन इंटरेक्शन और मैनेजमेंट सिस्टम और साइंस में स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा स्तर के कोर्स शुरू करने की बात कही है। कुलपति की अगुवाई में हमीरपुर में मुख्यमंत्री से मिले तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विवि की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तकनीकी विवि के लिए चयनित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरा करने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि तकनीकी विवि परिसर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में आगामी सत्र से नए कोर्स शुरू करने के लिए योजना बनाई जा रही है। जल्द तकनीकी विवि की शैक्षणिक परिषद की बैठक की जाएगी, जिसमें 2023-24 के शैक्षणिक सत्र से नए कोर्स को शुरू करने का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन