{"_id":"6093a31e0e9bb77d0e3f7234","slug":"army-jawan-parveen-chand-orchard-in-28-bigha-land-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन के शौक में सेना के जवान ने तैयार कर दिया 28 बीघा में बगीचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन के शौक में सेना के जवान ने तैयार कर दिया 28 बीघा में बगीचा
Thu, 06 May 2021 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
गौरव शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
गौरव शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 May 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
28 बीघा में तैयार बगीचा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भटेड़ गांव के सैन्य जवान प्रवीण चंद ने बागवानी के शौक में 28 बीघा में बगीचा तैयार कर लिया। बगीचे में 20 हाईब्रीड किस्म के 2700 के करीब पौधे लगाए हैं। कई पौधों ने फल देना भी शुरू कर दिए हैं। प्रवीण चंद ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेड़-पौधे लगाने का शौक है। एक बार बचपन मे उन्होंने 35 किस्म के पौधे लगाए थे। अपने बगीचे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी शुरुआत 2016 में की थी। तब उन्होंने करीब 10 किस्म के फल लगाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अपने बगीचे में धीरे-धीरे पौधों की मात्रा को बढ़ाया है। देश के हर कोने से पौधे लाकर अपने बगीचे में लगाए हैं। उन्हें जहां भी कोई पौधा दिखता है, उस पौधे की किस्म को अपने बगीचे में तैयार कर लेते हैं। उनके बगीचे में सेब, लीची, मौसमी, संतरा, अनार, खुमानी, चीकू, कीवी, अमरूद, नींबू, करौंदा, छोटी इलायची, आम, स्ट्रॉबेरी और अन्य किस्मों के 2700 पौधे लगाए हैं। अभी इनमें से कई पौधों फलों से लदे हुए हैं। जब भी वह छुट्टी आते हैं। तब ने ज्यादा समय बगीचे में ही बिताते हैं। उन्होंने इस बगीचे के रखरखाव के लिए एक व्यक्ति को काम पर रखा है। घर के सदस्य भी इस बगीचे का ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
प्रवीण चंद ने बताया कि उन्होंने बगीचे में हींग, एवोकाडो, अखरोट और एटीएम (एनी टाइम मैंगो) का एक-एक पौधा लगाया है। अभी वह ड्रैगन फ्रूट को उगाने की भी तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश में बहुत कम ही सामने आया है कि किसी ने हींग का पौधा तैयार किया हो। उन्होंने बिलासपुर जैसे शहर में हींग का पौधा तैयार कर दिया है।
विज्ञापन