फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army honoured corona warriors in kangra in imachal pradesh

जान जोखिम में डाल सेवाएं देने वालों को सेना ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा

Sun, 03 May 2020 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
army honoured corona warriors in kangra in imachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के 21 उपक्षेत्र व 9 क्षेत्र आयुद्ध भंडार के तत्वावधान में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए खतरे के बीच अपनी सेवाएं दे रहे सिविल सेवाओं व अन्य योद्धाओं को सम्मानित किया गया। सेना ने पुलिस थाना इंदौरा, डमटाल, पठानकोट पुलिस में ड्यूटी पर तैनात जवानों, पुलिस थाना नंगलभूर, सिविल अस्पताल पठानकोट के चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मचारी व सिविल अस्पताल इंदौरा के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए।

विज्ञापन


यह सम्मान बाकायदा सेना के बैंड सहित सैन्य परंपरा के अनुसार दिया गया। 21 सब एरिया के कमांडर ब्रिगेडियर एसएस शारदा विशिष्ट सेना मेडल ने बताया कि सिविल अस्पताल पठानकोट के 100 चिकित्सक, स्टाफ नर्स व सफाई कर्मचारी, पठानकोट पुलिस के 30 जवान, ढांगू पुल पर सेवारत 20 जवानों व नंगल थाना के 30 पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


इंदौरा स्थित मिलिट्री स्टेशन कंदरोड़ी के कमांडर कर्नल अमित राजदान ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल के 25 व पुलिस थाना इंदौरा के 25 जवानों और सिविल अस्पताल इंदौरा के 25 चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, सफाई कर्मचारी व आयुष कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देने सहित 10 पत्रकारों व अग्निशमन कर्मचारियों को भी सेना की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने टीएमसी के पैरा मेडिकल स्टाफ को बैंड से दी सलामी

army honoured corona warriors in kangra in imachal pradesh

कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में दिन-रात डटे पैरा मेडिकल स्टाफ की हौसलाअफजाई को लेकर योल स्थित सेना ने रविवार को बैंड की मनमोहक धुनों से उन्हें प्रेरित किया। रविवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में सेना के जवानों ने बैंड की धुनों से इन कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहित किया। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस प्रस्तुति का स्वागत किया। 

सेना की ओर से आए अधिकारियों ने चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी मौजूद रहे। सेना ने कोविड-19 के दौरान अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर, नर्सों, सफाई कर्मियों और अन्य को भी सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed