फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army helicopter crash news: DNA sample collected of vivek family in kangra

कांगड़ा: हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए विवेक के माता-पिता के लिए डीएनए सैंपल

Thu, 09 Dec 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Dec 2021 05:46 PM IST
सार

विवेक कुमार के शरीर के मिले अविशेषों के साथ अब परिजनों के डीएनए का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही उनका पार्थिव शरीर घर भेजा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अभी दो दिन के बाद विवेक कुमार की पार्थिव देह घर आ सकती है।

विज्ञापन
army helicopter crash news: DNA sample collected of vivek family in kangra
लांस नायक विवेक कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल जयसिंहपुर के ठेड़ू कोसरी के विवेक कुमार के सीडीएस बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में निधन के बाद उनके परिजनों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के सैंपल लिए गए। उनकी माता आशा, पिता प्रीतम चंद, भाई सुमित और बहन रजनी के सैंपल लिए गए। ये सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि हादसे में मारे गए विवेक कुमार के शरीर के मिले अविशेषों के साथ अब परिजनों के डीएनए का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही उनका पार्थिव शरीर घर भेजा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अभी दो दिन के बाद विवेक कुमार की पार्थिव देह घर आ सकती है। विवेक कुमार के निधन की खबर सुनकर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान भी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रशासन से एसडीएम पवन शर्मा भी विवेक कुमार के घर आए। विधायक रविंद्र धीमान ने विवेक के पिता प्रीतम चंद को सांत्वना दी तथा सरकार से उसके अंतिम संस्कार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधीन जो कुछ भी हो सकता है, विवेक के परिवारों के लिए किया जाएगा। कहा कि जयसिंहपुर ने एक वीर सपूत को खो दिया है। लंबागांव थाना के थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed