{"_id":"60f16a828ebc3ec1ff09040b","slug":"army-bharti-rally-for-hamirpur-bilaspur-una-online-registration-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का मौका, भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में जाने का मौका, भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Fri, 16 Jul 2021 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Jul 2021 04:47 PM IST
सार
कर्नल त्यागी ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी 2022 से भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन
सेना भर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सूबे के तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि इन पदों के लिए तीनों जिलों के पात्र युवा 28 अगस्त तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉटइन पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को ही आगामी भर्ती रैली में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कर्नल त्यागी ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी 2022 से भर्ती रैली होगी। इसी प्रकार सैनिक क्लर्क, टेक्निकल और स्टोरकीपर के पदों की भर्ती भी संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी से आरंभ होगी। सैनिक फार्मा के पदों की भर्ती इसी वर्ष 6 नवंबर से कुल्लू या मंडी में हो सकती है। सैनिक ट्रेड्समैन की भर्ती रैली अगले वर्ष 2 मार्च से संभवत: रामपुर बुशहर के निकट अवैरी पट्टी में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि सैनिक ट्रेड्समैन में हाउस कीपर और मैस कीपर के पदों के लिए आठवीं पास युवा भी पात्र हैं। जबकि, सैनिक ट्रेड्समैन शैफ कम्युनिटी, ड्रैसर, स्टीवर्ट, वाशरमैन, टेलर, स्पोर्ट स्टाफ, पेंटर और डैकोरेटर इत्यादि के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने तीनों जिलों के पात्र और इच्छुक युवाओं से थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन