फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arki fire: 10 feared burnt alive, search continues for missing people

अर्की भीषण अग्निकांड: अग्निकांड में दूसरे दिन मिले नौ अवशेष, मकान मालिक के खिलाफ केस; NDRF ने संभाला मोर्चा

Tue, 13 Jan 2026 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

अर्की अग्निकांड अब तक टीम को घटनास्थल से 11 अवशेष मिल चुके हैं, जबकि एक बच्चे का शव पहले ही मिल चुका था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Arki fire: 10 feared burnt alive, search continues for missing people
अर्की भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

अर्की बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मंगलवार को नौ और अवशेष मिले। अब तक टीम को घटनास्थल से 11 अवशेष मिल चुके हैं, जबकि एक बच्चे का शव पहले ही मिल चुका था। हालांकि, एक व्यक्ति के कई अवशेष हो सकते हैं। ऐसे में डीएनए जांच से ही स्थिति साफ होगी। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ व डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सर्च अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वायड की मदद से ही चार अवशेष मिल पाए। एसपी सोलन ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के तीस जवान इंस्पेक्टर दीपक सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने पहले पूरे एरिया की रेकी की। उसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से जले हुए शवों की तलाश शुरू की। सर्च ऑपरेशन को पहली सफलता 9:45 बजे मिली। यहां पर जले हुए शरीर का हिस्सा मिला। 10:25 बजे प्रशासन ने जली हुईं दीवारों के गिरने का खतरा देख उन्हें गिराने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी मशीन की मदद से रस्सा बांधकर उन्हें गिराया गया। इस दौरान जगह कम होने के जले भवनों से निकले लोहे सहित अन्य सामान को ट्रैक्टर की मदद से चौगान के लिए भेजा गया। सर्च अभियान के दौरान 12:28 बजे एक हड्डी का टुकड़ा, 12:50 बजे हड्डी से चिपका हुआ मांस और 1:15 पर जले हुए शरीर का टुकड़ा मिला। इस दौरान आगजनी की चपेट में आए आसपास के भवनों का प्रशासन ने जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग को स्ट्रक्चर डिटेल देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने बताया कि आग की चपेट आए भवनों से साथ लगते अन्य भवनों को खतरा न हो, इसलिए टेक्निकल विभाग को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। अग्निकांड की चपेट में आए मकानों के आसपास के भवनों को बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारी डटे रहे और दोपहर तक बिजली बहाल कर दी गई।

अब चौगान मैदान में चलेगा सर्च अभियान
जिस जगह अग्निकांड हुआ है, वहां पर जगह काफी तंग है। सर्च अभियान चलाने में टीमों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि यहां से अर्की के चौगान मैदान में मिट्टी को टिपर की मदद से शिफ्ट किया जाएगा। वहां पर अब मलबे में दबे अवशेषों को ढूंढा जाएगा। बुधवार से सर्च अभियान चौगान मैदान में चलाया जाएगा। वहीं घटनास्थल को पूरी तरह से खाली किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed