{"_id":"65605033ba7a83f9b6034ab7","slug":"apply-in-horticulture-office-to-purchase-fruit-plants-in-himachal-pradesh-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Horticulture: सर्दियों के लिए फलदार पौधे तैयार, उद्यान विभाग के पास करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Horticulture: सर्दियों के लिए फलदार पौधे तैयार, उद्यान विभाग के पास करें आवेदन
Fri, 24 Nov 2023 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:57 PM IST
सार
बागवान सर्दी के मौसम में उद्यान विभाग की ओर से तैयार की गई पौध से अपने बगीचे तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान केंद्रों में उद्यान विभाग ने सर्द ऋतु में बगीचों में लगाए जाने वाले विदेशी और स्वदेशी पौधों की नर्सरी तैयार कर दी है। बागवान उद्यान विकास अधिकारी के पास पौधों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बागवानी विभाग की नर्सरियों में रूट स्टॉक प्रति पौधा 100 रुपये और ग्राफ्टेड पौधा 80 से लेकर 150 रुपये प्रति पौधा बागवानी विभाग बागवानों को बेचेगा।
विज्ञापन
विभाग ने मंडी जिले के फलोद्यान केंद्रों में शीत ऋतु के विदेशी और स्वदेशी पौधों की पौधशाला तैयार की है। बागवानों के लिए उद्यान विभाग की इन नर्सरियों में सेब, आड़ू, खुमानी और नाशपाती मूलवृंत पौधे तैयार किए गए हैं। बागवान सर्दी के मौसम में उद्यान विभाग की ओर से तैयार की गई पौध से अपने बगीचे तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के भंगरोटू, हराबाग, जंजैहली, पांगणा, किग्गस, झमाड़, नल्हास और समराहण स्थित फलोद्यान केंद्रों में शीत ऋतु के विदेशी और स्वदेशी पौधों की पौधशालाएं तैयार हैं। सेब के पौधे समुद्र तल से 1,400 से 2,600 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगाने के लिए गाला, जेरेमाइन, किंग रोट और रेड वेलॉक्स इत्यादि किस्में उपलब्ध हैं। इनमें एमएम-111, एम9टी-337, बड-118, पाजमा-2 उपलब्ध हैं। गुठलीदार पौधों में आड़ू, प्लम (सैंटारोजा, मैरीपोजा), नाशपाती और जापानी फल की प्रसिद्ध किस्में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन