फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple season: Ladani of four cities ran away after grabbing crores of apple growers

शिमला: चार शहरों के लदानी सेब बागवानों के करोड़ों रुपये हड़पकर भागे, एसआईटी करेगी कार्रवाई

Thu, 09 Sep 2021 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 11:22 AM IST
सार

सीआईडी की एसआईटी (सेब) के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वरिंद्र कालिया ने पुष्टि की है कि करीब 14 लदानियों के पते मिल गए हैं। उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस पर भी अगर वे नहीं आए तो उन्हें कोर्ट से वारंट लेकर बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Apple season: Ladani of four cities ran away after grabbing crores of apple growers
सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, चेन्नई आदि के लदानी हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के करोड़ों रुपये हड़पकर भाग गए हैं। बागवानों का पैसा लेकर भागे 14 लदानियों यानी व्यपारियों को सीआईडी नोटिस भेज रही है। सीआईडी में इनकी पूछताछ होगी। अगर ये नहीं आए तो इन्हें कोर्ट से वारंट लेकर तलब किया जाएगा। कुछ दिन पहले अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की एसआईटी के पास इस संबंध में शिकायतें आई हैं। इनमें ज्यादातर मामले पिछले सेब सीजन और उससे पिछले वर्षों में हुई सेब खरीद के हैं।

विज्ञापन


बागवान इंतजार करते रहे कि इस सेब सीजन में पिछला पैसा मिल जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी मेहनत की कमाई नहीं मिली है। ऐसे में वे सीआईडी में चले गए हैं। सीआईडी की एसआईटी (सेब) के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वरिंद्र कालिया ने पुष्टि की है कि करीब 14 लदानियों के पते मिल गए हैं। उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस पर भी अगर वे नहीं आए तो उन्हें कोर्ट से वारंट लेकर बुलाया जाएगा। बागवानों को उनका पैसा दिलाया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


आढ़तियों को लदानी नहीं दे रहे पूरा पैसा, इस सीजन में भी लुट सकते हैं बागवान 
हिमाचल प्रदेश में जहां इन दिनों सेब के रेट गिरने का मुद्दा गरमाया हुआ है, वहीं खरीद के कई मामलों में भी सेब बागवानों को पूरा भुगतान नहीं किया गया है। इस सीजन में भी कई बागवानों को आढ़तियों ने तय 15 दिन बाद भी उनका मेहनताना नहीं दिया है। ऐसे में इस साल की उपज की कमाई फंसने से भी वे आशंकित हैं। कई आढ़तियों को लदानियों ने बागवानों से खरीदे गए माल का पूरा भुगतान नहीं किया है। ऐसे में इस बार भी कई बागवानों का पैसा डूब सकता है। उन्हें एक तो रेट में गिरावट होने की मार पड़ रही है, वहीं कमाई का पैसा डूबने की आशंका सता रही है। आने वाले दिनों में सीआईडी के पास शिकायतें और भी बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed