फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple orchard being developed for the President Rashtrapati Niwas Retreat in Chharabra shimla

Shimla: छराबड़ा में राष्ट्रपति के लिए तैयार किया जा रहा सेब बगीचा, सरकार ने डिंपल पांजटा को सौंपा जिम्मा

Thu, 17 Nov 2022 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 07:55 PM IST
सार

छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सेब का बगीचा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसका जिम्मा बागवानी विशेषज्ञ डिंपल पांजटा को सौंपा है।

विज्ञापन
Apple orchard being developed for the President Rashtrapati Niwas Retreat in Chharabra shimla
बागवानी विशेषज्ञ डिंपल पांजटा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सेब का बगीचा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसका जिम्मा बागवानी विशेषज्ञ डिंपल पांजटा को सौंपा है। बता दें कि राष्ट्रपति निवास के पास सालों पुराना सेब बगीचा है। यहां लगाई किस्में पुरानी हो गई हैं। अब यहां देसी-विदेशी सेब की नई किस्में उगाई जाएंगी। ये किस्में पांच से छह साल में फल देना शुरू कर देंगी। डिंपल पांजटा ने कहा कि हिमाचल के बाद अब ओडिशा में पहली बार सेब तैयार किया जा रहा है। वे उन्हें प्रशिक्षण देने जा रहे हैं।  नेरवा में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान डिंपल ने बताया कि वह यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विवि नौणी (सोलन) में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


बागवानी क्षेत्र में कार्य कर रही हिमालयन सोसायटी फॉर हॉर्टिकल्चर एंड एग्रीकल्चर डेवलपमेंट के अध्यक्ष और जुब्बल फार्मलैंड्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के संस्थापक सदस्य हैं। बताया कि पिछले पंद्रह साल से बागवानी के विभिन्न क्षेत्रों में बागवानों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। अब तक हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कश्मीर और उत्तराखंड में भी बागवानों को आधुनिक बागवानी के टिप्स दे चुके हैं। भारत सरकार से एग्रिवीजन के पांचवें संस्करण में राष्ट्रीय अवार्ड भी मिला है। उन्होंने कहा कि अब ओडिशा में सेब बागवानी का शिविर लगाने के लिए वह भुवनेश्वर जा रहे हैं। वहां सेब बागवानी से जुड़ने के इच्छुक बागवानों को प्रशिक्षण देंगे। एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने नेरवा पहुंचे डिंपल पांजटा ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार देश के राष्ट्रपति के लिए सेब का बगीचा तैयार करने का कार्य दो से शुरू किया गया। इसमें पांच-छह साल में फल देने के लिए तैयार होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed