फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aparajita: Women launched their army in Himachal's Talkehad Panchayat to attack drugs

Aparajita: नशे पर प्रहार करने के लिए महिलाओं ने हिमाचल की तलकेहड़ पंचायत में उतारी अपनी फौज

Fri, 27 May 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 10:43 AM IST
सार

तलकेहड़ पंचायत की महिलाओं ने अपनी टास्क फोर्स ही गठित कर दी है। करीब 30 महिलाओं की गठित यह टीम पंचायत में निरीक्षण करेगी और अवैध नशे पर नकेल कसेगी। तकलेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने टास्क फोर्स का गठन किया है। 

विज्ञापन
Aparajita: Women launched their army in Himachal's Talkehad Panchayat to attack drugs
तलकेहड़ पंचायत में महिलाओं की टास्क फोर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत की महिलाओं ने अपनी टास्क फोर्स ही गठित कर दी है। करीब 30 महिलाओं की गठित यह टीम पंचायत में निरीक्षण करेगी और अवैध नशे पर नकेल कसेगी। तकलेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने टास्क फोर्स का गठन किया है। इसे फील्ड में तैनात कर दिया है। इसकी सूचना बाकायदा प्रशासन और खंड विकास अधिकारी को दे दी है। इसमें उल्लेख किया गया है कि सातों वार्डों में महिलाओं की टास्क फोर्स अवैध नशे के सेवन और बेचने वालों पर शिकंजा कसेगी। पंचायत में अगर नशा करता या बेचता हुआ बीपीएल परिवार का कोई भी लाभार्थी पकड़ा जाता है तो इस सुविधा से महरूम करने और जुर्माने की सिफारिश ग्राम सभा में रखी जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस को भी सूचना दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद ली जाएगी। तकलेहड़ पंचायत की आबादी करीब 3,500 है। तलकेहड़ पंचायत की महिलाओं ने अवैध नशे के खिलाफ लंबे अरसे से मोर्चा खोल रखा है। उधर, खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने महिलाओं के प्रयास को सराहा है। कहा कि नशामुक्ति अभियान में महिलाओं का इस तरह का हौसला काबिलेतारीफ है। एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रधान की ओर से शुरू की गई मुहिम से पंचायत नशामुक्ति की ओर अग्रसर होगी।
विज्ञापन


तलकेहड़ पंचायत में नवगठित महिलाओं की टास्क फोर्स महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और घरेलू हिंसा के मामलों की भी निगरानी करेगी। पंचायत में स्वच्छता, बिजली और पेयजल की किल्लत के मामले भी टास्क फोर्स के माध्यम से पंचायत की ग्रामसभा में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- शूचिका, प्रधान तलकेहड़ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed