HP politics: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस के नेता भारत में रहते हैं, लेकिन भाषा पाकिस्तान की बोलते हैं
सुजानपुर के चौगान में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा चारों लोकसभा सीट जीतकर चौका और छह विधानसभा सीट जीत कर छक्का लगाएगी। संबोधन के दौरान बिजली चले जाने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार में बिजली के बिल माफ थे। इस सरकार में बिजली के बिल भी आ रहे हैं और बिजली के कट भी लग रहे हैं। बिजली का कनेक्शन जिस तरह से कटा है, उस तरह से कांग्रेस सरकार का कनेक्शन भी जनता चुनाव में काटे। आखिर कांग्रेस को क्या लगता है कि बिजली काट कर वह उनकी आवाज को खामोश कर देंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को देश और प्रदेश में सत्ता मिलने का मन बना लिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत में रहते हैं, लेकिन भाषा पाकिस्तान की बोलते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान हाथ कांग्रेस के साथ मिला हुआ है। कांग्रेस और उसके सहयोगी बार-बार सनातन धर्म को कुचलने, हिंदू धर्म को अपमानित करने की बात करते हैं। यह कांग्रेस की सोच से पता चलता है कि कांग्रेस वोट हासिल करने के लिए पाकिस्तान का समर्थन भी करती है, तुष्टिकरण की राजनीति करती है। वे भारतीय सेना को कमजोर बनाना चाहते हैं। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को देने के लिए एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण क्यों छीन लिया ?
#WATCH | Sujanpur, Himachal Pradesh: Union Minister Anurag Thakur says, "The leaders of Congress are living in India but they speak the language of Pakistan. It appears that Pakistan is hands in glove with Congress. Congress and its allies repeatedly talk about crushing Sanatan… pic.twitter.com/13v5pvMHa7
— ANI (@ANI) May 10, 2024