फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur statement over hp Congress govt guarantees in hamirpur

Himachal: अनुराग ठाकुर ने भरा नामांकन, ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन और मेडिकल कॉलेज पर घेरी सरकार

Mon, 13 May 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 06:19 PM IST
सार

हमीरपुर से चार बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पांचवीं बार पर्चा भरा। 

विज्ञापन
Anurag Thakur statement over hp Congress govt guarantees in hamirpur
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से चार बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पांचवीं बार पर्चा भरा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने मेडिकल कॉलेज को लेकर बयान दिया था लेकिन उनकी इस मेडिकल कॉलेज में एक पैसे की भागीदारी नहीं है। यह भाजपा की देन है। उस समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा थे। 2015 में भाजपा की मोदी सरकार में यह मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ है।

विज्ञापन


2018 में भाजपा ने इसका शिलान्यास किया। कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने एम्स और मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तक नहीं दी। इस प्रोजेक्ट में कमी प्रदेश सरकार की ओर से रखी गई है। ऊना-हमीरपुर रेलवे के मुद्दे पर अनुराग ने कहा कि 40 साल तक कांग्रेस ऊना में ट्रेन न चलवा सकी। ऊना तक कई ट्रेनें पहुंचाई गई हैं। भानुपल्ली से बिलासपुर रेलवे लाइन का कार्य शुरू करवा दिया गया है। राज्य सरकार ने उसमें अपना हिस्सा नहीं दिया है। राज्य की सरकार ने केंद्र के पैसे से जमीन अधिग्रहण का कार्य किया है, जबकि जमीन अधिग्रहण प्रदेश सरकार के बजट से किया जाना चाहिए था। केंद्र की सरकार ने ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए प्रदेश सरकार को कई बार पत्र लिख लेकिन कांग्रेस सरकार से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


सीएम सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से चुनावी चुनौती मिलने के सवाल पर कहा कि चुनाव यह देखकर नहीं लड़ा जाता कि आगे कौन है बल्कि मुद्दों पर चुनाव होता है। उनके पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी हैं। दस साल की उपलब्धियां हैं और दूसरी ओर कांग्रेस की फेल गारंटियां और फेल सरकार। कांग्रेस सरकार ने 15 माह में आराम ही किया और चुनावी नतीजों के बाद भी आराम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त 20 दिन की अंतरिम राहत दी है। दो जून को फिर उन्हें जेल वापस जाना पड़ेगा। इस विषय पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी के रूप में देश को मिला सक्षम नेतृत्व : डॉ. बिंदल
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता देश के पुनर्विभाजन की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश के अंदर कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के रूप में ऐसी पार्टियों से समझौता किया है, जो लगातार देश विरोधी गतिविधियों के अंदर संलिप्त हैं। राहुल गांधी को पाकिस्तान से बार-बार जीत का आशीर्वाद आता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य निश्चित रूप से भारत को शक्तिशाली ताकतवर राष्ट्र बनाना और यदि दुश्मन आंख उठा करके देखता है तो उसके घर में घुसकर मारने की तैयारी करना रहा है। पिछले 10 साल के अंदर आंतरिक सुरक्षा के अंदर भारी परिवर्तन आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed