Anurag Thakur: कांग्रेस के घोषणापत्र में विदेशी ताकतों का हाथ, देश को जाति-क्षेत्रवाद पर बांटना चाहते
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कांग्रेस के हाथ के साथ विदेशी ताकतों का भी हाथ नजर आता है। जो आपके बच्चों की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कांग्रेस के हाथ के साथ विदेशी ताकतों का भी हाथ नजर आता है। जो आपके बच्चों की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहते हैं। देश को परमाणु हथियार से खत्म करना चाहते हैं। कहा कि देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद पर बांटना चाहते हैं। हमीरपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अनुराग ने कहा कि 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग ने कांग्रेस को पूरी तरह से घेर लिया है और उनकी विचारधारा को हाईजैक कर लिया है। आपको तय करना है कि आप कांग्रेस के 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के साथ जाना चाहते हैं या हैं या एक भारत, श्रेष्ठ भारत में विश्वास रखने वाले नरेंद्र मोदी के साथ।
आपको तय करना है कि बच्चों की संपत्ति उनके पास रहनी चाहिए या मुसलमानों को मिलनी चाहिए। अनुराग ने कहा कि हमने मुसलमानों को सभी अधिकार दिए, लेकिन हमने इसे धर्म के आधार पर नहीं दिया क्योंकि ये उनका अधिकार था। जब राजीव गांधी पीएम बने तो कानून था कि 55 फीसदी संपत्ति सरकार को मिलेगी, लेकिन उन्होंने इस कानून को खत्म कर दिया और अपनी संपत्ति बचा ली। अब राहुल गांधी ने शादी नहीं की इसलिए उन्होंने आपके बच्चों की संपत्ति छीनना चाहते हैं। गांधी परिवार वही करता है जो उन्हें अच्छा लगता है।
#WATCH | Hamirpur, Himachal Pradesh: Union Minister Anurag Thakur says, "In the Congress manifesto, along with the hand of the Congress, hands of foreign forces are also visible who want to give your children's property to Muslims, finish the nations nuclear weapons, divide the… pic.twitter.com/3dxJE6avvz
— ANI (@ANI) April 27, 2024
अनुराग ठाकुर, बोले- ईवीएम के मुद्दे पर कोर्ट का निर्णय विपक्ष को करारा जवाब
विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से करारा जवाब मिला है। मुद्दों से भटकाने का कार्य विपक्ष की तरफ से किया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वीपीपैट की सभी पर्चियों को मिलाने की जरूरत नहीं है। भ्रम और भय फैलाने का कार्य विपक्ष ने किया है। यह बात हमीरपुर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बिना बात जो मुद्दा खड़ा किया था वह अब धराशाई हो गया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में बम धमाके आम बात हो गई है। पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों को पनाह दी जा रही है। यहां आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। ममता बनर्जी भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को बचाने के लिए उनका पक्ष ले रही हैं। कर्नाटक में बम धमाकों का संरक्षण पश्चिम बंगाल में दिया जा रहा है।
मुकेश अग्रिहोत्री के लोकसभा चुनाव लड़ने के इन्कार के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस ने तय करना है कि चुनाव कौन लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बम धमाकों में कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस का राज्यसभा सांसद जब कर्नाटक में चुना गया तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की ओर से यहां पर की जा रही है। कांग्रेस ने राजनीति के स्तर पर गिरा दिया है। आतंकवादी संगठनों का समर्थन लेकर लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस की ओर से की जा रही है।