{"_id":"63df7e71d0a73a4623232131","slug":"anurag-thakur-says-india-ahead-of-america-s-silicon-valley-in-the-field-of-it-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनुराग ठाकुर बोले: आईटी के क्षेत्र में अमेरिका की सिलिकॉन वैली से आगे है भारत, कांग्रेस पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अनुराग ठाकुर बोले: आईटी के क्षेत्र में अमेरिका की सिलिकॉन वैली से आगे है भारत, कांग्रेस पर जमकर बरसे
Sun, 05 Feb 2023 09:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:29 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईटी क्षेत्र में भारत ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पीछे छोड़ दिया है। इसका प्रमाण देश में कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल झूठे आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर चिपकाने का प्रयास करते हैं, लेकिन फेल हो जाते हैं। कांग्रेस केंद्र में भी सिर्फ प्रदेश सरकारों की बात करती है और केंद्रीय मुद्दों पर बात नहीं कर पाती है। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया था।
विज्ञापन
वह रविवार को ऊना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 400 दिन रह गए हैं। हम एक बार फिर केंद्र में मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में सभी चारों सीटों को फिर भाजपा जीतेगी। नौ वर्ष पूर्व जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में सत्ता में थी तो 12 प्रतिशत महंगाई दर थी। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन भाजपा के सत्तासीन होने के बाद तस्वीर बदली है।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां पदाधिकारियों के समक्ष रखीं और इन्हें आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि देश डिजिटल अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। देश में 12 लाख 62 हजार करोड़ की डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड हुई है। आईटी क्षेत्र में भारत ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पीछे छोड़ दिया है। इसका प्रमाण देश में कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध है।
विज्ञापन
सुक्खू सरकार इंतजार की सरकार : धूमल
पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार इंतजार की सरकार बन कर रह गई है। कांग्रेस जो भी घोषणा करती है, जनता उसके पूरा होने का इंतजार ही करती रहती है। चाहे पुरानी पेंशन योजना हो या फिर 1,500 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को देने का वादा हो, सभी का जनता को इंतजार है। 2024 के लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।