फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag thakur said Doordarshan will see the possibility of telecasting the Aarti of Shaktipeeths and other rel

Shimla News: अनुराग बोले- दूरदर्शन से शक्तिपीठों और अन्य धार्मिक स्थलों की आरती के प्रसारण की संभावना देखेंगे

Thu, 16 Feb 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Feb 2023 07:21 PM IST
सार

प्रदेश राज्य की प्रमुख शक्तिपीठों बज्रेश्वरी माता, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी आदि से लाइव आरती प्रसारण की संभावनाओं पर काम करेगा। इसके अलावा राज्य के प्रमुख मेलों और अन्य बड़े कार्यक्रमों को भी कवर करेगा। 

विज्ञापन
Anurag thakur said Doordarshan will see the possibility of telecasting the Aarti of Shaktipeeths and other rel
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूरदर्शन हिमाचल प्रदेश राज्य की प्रमुख शक्तिपीठों बज्रेश्वरी माता, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी आदि से लाइव आरती प्रसारण की संभावनाओं पर काम करेगा। इसके अलावा राज्य के प्रमुख मेलों और अन्य बड़े कार्यक्रमों को भी कवर करेगा। शहीदों से संबंधित कार्यक्रम भी होंगे। जिस तरह से पहले चित्रहार आता था, ठीक वैसे ही लोकगीतों पर भी चित्रहार जैसे कार्यक्रम बनाएगा। ऐसे कार्यक्रमों को देश-दुनिया में दिखाया जा सकेगा। यह निर्देश केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं को शुरू करते हुए दिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा कि माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर हो या अन्य धार्मिक स्थल हों। हर घंटे में खबरों की हाईलाइट बताई जाएंगी।

विज्ञापन


डीडी हिमाचल पर आधे-आधे घंटे के तीन समाचार बुलेटिन प्रसारित किए जाएंगे। हिमाचल के पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर कार्यक्रम हो सकते हैं। रौरिक आर्ट गैलरी, शोभा सिंह आर्ट गैलरी समेत अन्य स्थानों को हाईलाइट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल को 24 घंटे करने के लिए एक नया स्टूडियो भी बनाया गया है। इससे युवाओं और कलाकारों को मंच मुहैया होगा। यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में दूरदर्शन चैनल का 24 घंटे प्रसारण शुरू हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप और प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया।
विज्ञापन


अनुराग केंद्रीय मंत्री न होते तो यह संभव न होता : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सारा मंत्रिमंडल अनुराग ठाकुर का स्वागत करने पीटरहॉफ आया है। सुक्खू ने कहा कि वह बधाई देते हैं कि 1 अगस्त 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सबसे पहले संबोधित किया। वह अनुराग ठाकुर के धन्यवादी हैं कि चौबीस घंटे कार्यक्रम शुरू हुए हैं। अगर वह केंद्रीय मंत्री न होते तो यह संभव न होता। पार्टियां अलग हो सकती हैं। विचारधारा भी अलग हो सकती है। पर सबको प्रदेश की प्रगति के लिए काम करना है। पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर ही अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचानी होंगी। सुक्खू ने कहा कि अनुराग के पास खेल से संबंधित विषय भी हैं। इसका भी लाभ उठा सकेंगे। वह दिल्ली में भी भेंट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed