फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur said Congress is dreaming of Mungeri Lal by claiming to return to power.

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- सत्ता के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस

Sat, 20 Apr 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 06:37 PM IST
सार

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2014 और 2019 में भी कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही थी, लेकिन पीएम मोदी का नाम और काम बोलता है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said  Congress is dreaming of Mungeri Lal by claiming to return to power.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

सत्ता वापसी का दावा कर कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कांग्रेस 40 और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही है। सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में भी कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही थी, लेकिन पीएम मोदी का नाम और काम बोलता है। अनुराग फिर दोहराया कि कांग्रेस 40 और भाजपा 400 सीट पार की चुनावी लड़ाई लड़ रही है। पहले चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस ईवीएम पर आरोप लगा रही है। तमिलनाडु में सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


कुछ लोग भ्रम और भय फैला रहे हैं। भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार में बाबा साहब आंबडेकर का नाम ऊंचा किया है। उनके नाम से पंच तीर्थ भी बनाए गए। कांग्रेस ने तो उन्हें अपमानित और प्रताड़ित कर चुनाव हरवाने का कार्य किया था। लोकतंत्र का कत्ल करने का कार्य कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने संविधान में 62 दफा संशोधन किए। कांग्रेस में संकट बढ़ गया है और राहुल गांधी पार्टी को नहीं बचा पा रहे हैं। पीएम मोदी ने पाई पाई बचाकर देश की भलाई में लगाई है। सबसे अधिक नौटंकी करने वाला दल आम आदमी पार्टी है। आप सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर लगभग सभी मंत्री जेल में हैं। जेल से जमानत के लिए बहाने ढंढूे जा रहे हैं। पंजाब और दिल्ली के लोगों पर दया आती है, जो आम आदमी पार्टी की तरफ से ठगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed