फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur asks Jal Shakti Minister Gajendra Singh for five flood protection projects worth Rs 2167.72 cror

Flood Protection Projects: अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मांगीं पांच बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं

Mon, 19 Sep 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 09:22 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर हिमाचल में पांच में से तीन बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओें की मांग को अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में की है। बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं में से प्रमुखता से फिना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना 643.68 करोड़ रुपये की लागत होगी। 

विज्ञापन
Anurag Thakur asks Jal Shakti Minister Gajendra Singh for five flood protection projects worth Rs 2167.72 cror
केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर हिमाचल के लिए लगभग 2167.72 करोड़ रुपये की लागत से पांच बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से पांच बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के लिए प्रमुखता से यह आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर हिमाचल में पांच में से तीन बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओें की मांग को अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में की है। बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं में से प्रमुखता से फिना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना 643.68 करोड़ रुपये की लागत होगी। मंडी जिले में ब्यास जलग्रहण क्षेत्र के तहत सुकेती खड्ड नदी के साथ-साथ उसकी सहायक नदियों पर बाढ़ सुरक्षा उपाय और नहर निर्माण परियोजना शुरू की जानी है। इससे 41 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा और 881 हेक्टेयर क्षेत्र संरक्षित होगा।

विज्ञापन


कुल 485.23 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ऊना जिले की अंब तहसील में स्वां नदी और उसकी सहायक नदियों के लिए बाढ़ सुरक्षा उपाय देने की परियोजना से 14 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा। इससे 510 हेक्टेयर क्षेत्र संरक्षित होगा। इन परियोजनाओं पर 339.25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। तीसरी परियोजना में बाढ़ सुरक्षा और विभिन्न खड्डों के लिए कटाव रोकने के उपाय हिमाचल के कांगड़ा जिले में किए जाएंगे। इससे 23 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा। इस परियोजना पर 504.07 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। सीर खड्ड पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 195.49 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इसे बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के तलवारा गांव से बालघाट तक किया जाएगा। इस परियोजना से 14 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा और 179 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र संरक्षित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed