फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anuja Sharma wrote a book on how to deal with mental stress

Shimla News: 22 साल की अनुजा शर्मा ने लिखी पुस्तक, मानसिक तनाव से निपटने के बताए तरीके

Mon, 05 Jun 2023 11:32 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

22 साल की उम्र में अनुजा ने दुनिया को मानसिक तनाव से निपटने की सीख देती एक किताब की लिख दी। हेड इन द माइक्रोवेव नाम के शीर्षक की इस किताब के जरिये पढ़ाई के बोझ में दबे विद्यार्थियों को तनाव से उबरने में काफी मदद मिली है।

विज्ञापन
Anuja Sharma wrote a book on how to deal with mental stress
अनुजा शर्मा ने लिखी पुस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। यह कहावत हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली और शिमला लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अनुजा शर्मा पर सटीक बैठती है। 22 साल की उम्र में अनुजा ने दुनिया को मानसिक तनाव से निपटने की सीख देती एक किताब की लिख दी। हेड इन द माइक्रोवेव नाम के शीर्षक की इस किताब के जरिये पढ़ाई के बोझ में दबे विद्यार्थियों को तनाव से उबरने में काफी मदद मिली है। यह किताब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स पर भी उपलब्ध है। यही नहीं, यह किताब उसने अपने मानिसक सफर पर लिखी है जो 20वीं सदी की नामी अमरीकी कवियत्री सिल्विया प्लाथ से जुड़ी है। सिल्विया प्लाथ अपने लेखिका के तौर पर किए सफर में बेहद तनाव से गुजरीं थी, इसी को लेकर उनकी किताब है।

विज्ञापन


हमीरपुर जिला की भोरंज तहसील की खतनाल पंचायत से संबंध रखने वाली अनुजा को छठी कक्षा से लेखन के क्षेत्र से बहुत लगाव था। उनके पिता वेद कुमार लखनपाल अध्यापक हैं और माता सलींद्रा कुमारी गृहिणी हैं। पुस्तक में अनुजा के मानसिक स्वास्थ्य के सफर की कहानी है जिसकी पहली कविता का शीर्षक है, व्हेयर डू यू गो और आखिरी कविता द डॉन इज ऑन हर वे है। अनुजा ने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह किताब उनके दादाजी लेख राज शर्मा को समर्पित है, जिन्होंने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि अनुजा ने बताया कि यह किताब उन सभी लोगों के लिए हैं जो तनाव से निकलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed