फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Another 13.5 km tunnel will be built 800 meters away from Atal Tunnel, team visits spot

अटल टनल से 800 मीटर दूर बनेगी देश की सबसे लंबी रेल सुरंग, 13.5 किमी होगी लंबाई

Sun, 27 Sep 2020 10:44 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Sep 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Another 13.5 km tunnel will be built 800 meters away from Atal Tunnel, team visits spot
उत्तर रेलवे के परियोजना निदेशक हरपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग से करीब 800 मीटर की दूरी पर 13.5 किलोमीटर की एक और सुरंग बनाई जाएगी। सामरिक, पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिलासपुर-लेह रेललाइन परियोजना के तहत रोहतांग में बनने वाली यह सुरंग देश में रेल और सड़क मार्ग की सबसे लंबी टनल होगी।

विज्ञापन


स्पॉट विजिट के लिए हिमाचल पहुंचे उत्तर रेलवे के परियोजना निदेशक हरपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। स्पॉट विजिट के अंतिम दिन शुक्रवार को हरपाल सिंह की अध्यक्षता में मनाली में परियोजना की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें उत्तर रेलवे, डीआरडीओ, आईआईटी रुड़की, केंद्रीय संस्थान सासे के वैज्ञानिक शामिल हुए। बैठक में बैरी से लेह तक बनने वाली रेल सुरंगों पर चर्चा की। इस रेल ट्रैक को भूस्खलन से बचाने के लिए केंद्र सरकार के हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) की मदद लेने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की टीम ने प्रस्तावित रोहतांग रेल सुरंग के दक्षिण पोर्टल (मनाली छोर) का दौरा भी किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर रेलवे की टीम 18 से 25 सितंबर तक स्पॉट विजिट के लिए हिमाचल आई थी। 


'अटल' टनल अब उद्घाटन के लिए तैयार
दुनिया की सबसे ऊंची 'अटल' टनल अब उद्घाटन के लिए तैयार है। 10 हजार फीट पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी रोड टनल को बनाने में दस साल लग गए। इसका नाम है 'अटल रोहतांग टनल'। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। सितंबर में इस टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

 
  • सुरंग में 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम गति से हर दिन 5000 वाहन गुजर सकेंगे
  • 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी है यह सुरंग
  • नौ किलोमीटर है इस सुरंग की लंबाई
  • 10 वर्ष लगे हैं इस सुरंग के निर्माण में
  • पहले जो सफर पांच घंटे में पूरा होता था अब वह 10 मिनट में पूरा हो जाएगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed