फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   anil kumar khachi joined as new chief secretary of himachal pradesh

अनिल कुमार खाची ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

Wed, 01 Jan 2020 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
anil kumar khachi joined as new chief secretary of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

नवनियुक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उनके पास बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। 22 जून 1963 को जन्मे खाची हिमाचल कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इक्नॉमिक्स से हुई है।

विज्ञापन


अनिल कुमार खाची के पास 33 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में उपायुक्त कुल्लू, आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सचिव वित्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और श्रम, औद्योगिक विकास निगम और हिमाचल प्रदेश वित्त निगम के प्रबंध निदेशक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जून 2010 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वह मुख्य चुनाव अधिकारी रहे और 2009 के संसदीय चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन कर चुके हैं।

विज्ञापन

anil kumar khachi joined as new chief secretary of himachal pradesh

वे हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में यूआईडीएआई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्य किया, जहां पर उन्होंने आधार के लिए नामांकन प्रणाली के डिजाइन और इसे लागू करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यूआईडीएआई के साथ तीन साल कार्य करने के बाद उन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया, जहां पर उन्हें बाल श्रम और महिला श्रम से संबंधित सभी मामलों के साथ मंत्रालय के प्रशासनिक कार्यों का जिम्मा सौंपा गया।

उन्होंने कानून व न्याय मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति के माध्यम से बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 के संशोधन में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने ईपीएफ संशोधन पर कार्य शुरू कर लघु और मध्यम उपक्रमों के लिए संयोजन श्रम अधिनियम के लिए कार्य किया। अनिल कुमार खाची निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग, वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed