फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anesthesia specialist giving duty to Swarghat check post in Bilaspur

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ दे रहे नाके पर ड्यूटी, जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्था

Mon, 25 May 2020 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Anesthesia specialist giving duty to Swarghat check post in Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर

बिलासपुर जिले के स्वारघाट बॉर्डर पर जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया के चिकित्सक नाके पर ड्यूटी दे रहे हैं। हालात यह है कि स्वास्थ्य कर्मी हर दिन 120 किलोमीटर अपनी निजी गाड़ी में सफर कर ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। वहां न उनके रहने की व्यवस्था है और न खाने-पीने की बेहतर सुविधा है। ऐसे में कोरोना योद्धाओं के प्रति फूल और ताली-थाली का कोई महत्व नहीं रह जाता है।

विज्ञापन


जिले में कई एमबीबीएस और एएमओ को छोड़कर जिला अस्पताल का स्टाफ स्वारघाट में नाका ड्यूटी दे रहा है, जबकि नाका पर सिर्फ टेंपरेचर स्क्रीनिंग और डाटा लिखने का ही काम है। इसे मार्कंडेय ब्लॉक के हेल्थ वर्कर भी पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल में आए दिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वहां से विशेषज्ञों और लैब टेक्नीशियन को नाका ड्यूटी पर लगाया गया है, जबकि एनेस्थीसिया और ईएनटी चिकित्सकों का वहां कोई काम नहीं है। बॉर्डर पर पिछले डेढ़ माह से एनेस्थीसिया और ईएनटी के चिकित्सक ड्यूटी पर भेजे जा रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर कई सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के कर्मचारियों को नाका ड्यूटी पर भेजने का कोई औचित्य नहीं है। अगर फिर भी उन्हें भेजा जा रहा है तो उन्हें आवाजाही के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी मिलनी चाहिए। उन्हें मौके पर हर सुविधा का भी प्रावधान होना चाहिए। मैं खुद इस बात की जांच कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उचित दिशा-निर्देश जारी करूंगा। - आरडी धीमान, अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed