फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amar Ujala Disha Scholarship competitive exam held in Hamirpur himachal

Hamirpur: हमीरपुर जिले में 178 विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा

Thu, 08 Feb 2024 02:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

स्कूल के प्रधानाचार्य अमित ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। 

 

विज्ञापन
Amar Ujala Disha Scholarship competitive exam held in  Hamirpur himachal
विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के तीन स्कूलों में किया गया। 10वीं, 11वीं और 12वीं के 178 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई। न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल के  48 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया।  स्कूल के प्रधानाचार्य अमित ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। स्कूल की छात्रा अनामिका के कहना है कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए वह अमर उजाला के आभारी हैं। उन्हें परीक्षा के माध्यम से एक मंच प्राप्त हुआ है। ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में स्कूल के 11वीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य पूजा मिन्हास ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उनके स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से जो जो छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई उसमें पाठ्यक्रम से लेकर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और उन्हें अन्य परीक्षाओं को देने में सहायता मिलती है।  स्कूल की छात्रा मुस्कान के कहा कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए वह अमर उजाला फाउंडेशन के आभारी हैं। उन्हें परीक्षा के माध्यम से एक मंच प्राप्त हुआ है और भविष्य में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का आसानी होगी। लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मैहरे में 105 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा दिशा में हिस्सा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed