{"_id":"615ae62e8ebc3e623c58736c","slug":"all-india-river-rafting-series-inaugurated-by-sports-minister-rakesh-pathania","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर से 28 टीमें दिखाएंगी दमखम: नादौन में ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर से 28 टीमें दिखाएंगी दमखम: नादौन में ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज शुरू
Mon, 04 Oct 2021 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:03 PM IST
सार
8 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में थल सेना, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सहित देश भर से 28 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 5 महिला टीमें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के नादौन में ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज सोमवार को शुरू हो गई। वन, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 8 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में थल सेना, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सहित देश भर से 28 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 5 महिला टीमें भी शामिल हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि नादौन में यह प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
नादौन के आस-पास ब्यास नदी का बहाव रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक खेल के लिए बहुत उपयुक्त है और आने वाले समय में यह क्षेत्र विश्व मानचित्र पर एक बड़ी राफ्टिंग साइट के रूप में उभर कर सामने आएगा। आने वाले समय में यहां एशियन चैंपियनशिप करवाने के प्रयास किए जाएंगे। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता से नादौन क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह सिकंद, लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, हुकम सिंह बैंस, सुनील शर्मा, पवन शर्मा, तरुण कपिल, योगराज, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनोज शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन