फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India Inter Zonal Women's Weightlifting Competition: Chandigarh University Mohali wins overall title

अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को ओवरआल का खिताब

Fri, 09 Feb 2024 11:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी,धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 11:21 PM IST
सार

अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने ओवरआल विजेता के खिताब हासिल किया। 

विज्ञापन
All India Inter Zonal Women's Weightlifting Competition: Chandigarh University Mohali wins overall title
महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने ओवरआल विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

 खेल परिसर धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय संघ और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की तीन दिवसीय अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने ओवरआल विजेता के खिताब हासिल किया। जबकि मैंगलोर यूनिवर्सिटी कर्नाटक ने दूसरा और शिवाजी यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शिवाजी यूनिवर्सिटी की आरती को बेस्ट वेटलिफ्टर चुना गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन 76, 81 और 87 किलोभार वर्ग के मुकाबले हुए। 71 किलोभार वर्ग में शिवाजी यूनिवर्सिटी की प्राजकता सलुंखे ने स्वर्ण, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की दीक्षा शर्मा ने रजत और मैंगलोर यूनिवर्सिटी की थंनुषा ने कांस्य पदक हासिल किया। 76 किलोभार वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की जीवन लता ने स्वर्ण, सवित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की माने त्रुपति ने रजत और मैंगलोर यूनिवर्सिटी की यस्वनी ने कांस्य पदक हासिल किया। 81 किलोभार वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की हीना ने स्वर्ण, आंध्रा यूनिवर्सिटी की श्रीलक्ष्मी ने रजत और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की रेशमा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं 81 किलोभार वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तमन्ना ने स्वर्ण, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की शिवानी यादव ने रजत और जेएनडीयू अमृतसर की अंजली जोशी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. हरमहेंद्र सिह बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed