फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur to begin open heart surgery, to become North India's most modern cardiac center

हिमाचल: एम्स बिलासपुर में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने की तैयारी, उत्तर भारत का आधुनिक कार्डियक सेंटर बनेगा

Mon, 05 Jan 2026 01:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 01:44 PM IST
सार

संस्थान प्रबंधन ने कार्डियोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur to begin open heart surgery, to become North India's most modern cardiac center
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स बिलासपुर से अब गंभीर हृदय रोगियों को शिमला या चंडीगढ़ रेफर करने की मजबूरी जल्द ही खत्म होने वाली है। यहां शीघ्र ही ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। संस्थान प्रबंधन ने कार्डियोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। अत्याधुनिक सर्जिकल उपकरणों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस में पद भरने की प्रक्रिया तेज करते हुए एम्स प्रशासन ने डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन


कार्डियोलॉजी विभाग में दो विशेषज्ञ पद, सीटीवीएस में भी दो विशेषज्ञ पद भरने की कवायद शुरू की है। इनमें वर्तमान में सिंगल फैकल्टी है। जिस कारण एम्स में अब तक ओपन हार्ट सर्जरी शुरू नहीं हो सकी है। इन नियुक्तियों के बाद एम्स बिलासपुर में कार्डियक इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध होगी, जिससे इमरजेंसी और जटिल सर्जरी भी यहीं संभव हो सकेगी। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि यहां पर तमाम सुविधाएं मिलने के बाद भविष्य में एम्स बिलासपुर उत्तर भारत का आधुनिक कार्डियक सेंटर बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed