फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur: Drone services for patients will start in September, the place has completed all the formaliti

AIIMS Bilaspur : सितंबर में शुरू होंगी मरीजों के लिए ड्रोन सेवाएं, संस्थान ने पूरी की सभी औपचारिकताएं

Tue, 04 Jun 2024 08:17 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2024 08:17 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के चलते लगी आदर्श आचार संहिता के कारण इस सुविधा के लिए होने वाले अनुबंध में देरी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद इस औपचारिकता को भी पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur: Drone services for patients will start in September, the place has completed all the formaliti
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में सितंबर से मरीजों के लिए ड्रोन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। प्रबंधन ने इन सेवाओं को शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली हैं। लोकसभा चुनाव के चलते लगी आदर्श आचार संहिता के कारण इस सुविधा के लिए होने वाले अनुबंध में देरी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद इस औपचारिकता को भी पूरा कर लिया जाएगा। अक्तूबर 2023 में एम्स बिलासपुर प्रबंधन ने आपात समय में ड्रोन से मरीजों को सुविधा देने और सैंपल लाने का ट्रायल किया था। उस दौरान बिलासपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी ब्लड सैंपल ड्रोन से एम्स बिलासपुर पहुंचाए गए थे।

विज्ञापन


इसके अलावा दूर दराज के प्राथमिक केंद्रों तक ड्रोन से खून की थैलियां भी पहुंचाई गई थी। ड्रोन सुविधा शुरू होने से खास बात यह होगी कि मरीज से पहले ड्रोन से उसका ब्लड सैंपल एम्स बिलासपुर पहुंचेगा। योजना के शुरू होने से प्रदेश के किसी भी दुर्गम क्षेत्र से आपात स्थिति में मरीज का सैंपल उससे पहले ही एम्स पहुंच जाएगा। वहीं, जब तक एंबुलेंस से मरीज को एम्स पहुंचाया जाएगा, तब तक मरीज के सारे टेस्ट हो चुके होंगे और संबंधित विभाग के विशेषज्ञ मरीज के उपचार के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। मरीज के एम्स पहुंचने के चंद सेकेंड में ही उसे उपचार मिलना शुरू हो जाएगा और उसकी जान बच जाएगी।
विज्ञापन


इन जगह हुआ था 2023 में ट्रायल
सदर विधानसभा के बंदला और झंडूता विधानसभा के पिछड़ा क्षेत्र बुहाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ड्रोन से खून भेजा गया और वहां से मरीज के खून के सैंपल एम्स लाए गए थे। बंदला के लिए एम्स से एंबुलेंस से मरीज लाने के लिए 40 मिनट लगते हैं, लेकिन ड्रोन बंदला मात्र सात मिनट में पहुंच गया। पिछड़ा क्षेत्र बुहाड़ की बात करें तो एम्स से वहां की दूरी 40 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से एंबुलेंस से बुहाड़ के लिए दो घंटे का समय लगता है, लेकिन इस दूरी को ड्रोन से मात्र 15 मिनट में तय कर लिया गया था। इसके अलावा एम्स से दाड़ला के लिए ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के दुर्गम इलाकों तक ड्रोन से खून पहुंचाने की योजना
एम्स प्रबंधन की योजना है कि अगर ड्रोन का ट्रायल पूरे प्रदेश में सफल रहा तो जब सेवाएं शुरू होंगी तो लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जैसे दुर्गम इलाकों तक ड्रोन से खून पहुंचाया जाएगा और वहां से खून के सैंपल भी लाए जाएंगे।



एम्स बिलासपुर में ड्रोन सेवाएं शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं। चुनाव संहिता के कारण सेवाएं देने वाली कंपनी से अनुबंध होना बाकी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद इस अनुबंध की औपचारिकता को पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर तक प्रदेश के लोगों के लिए सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। -लेफ्टिनेंट कर्नल हरिहरन, डिप्टी डायरेक्टर, एम्स प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed